{"_id":"5c6334cdbdec220f122098e2","slug":"81550005453-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण हुई यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। यूपी बोर्ड परीक्षा मंगलवार को देहात क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रही। पहले ही दिन काफी संख्या में हाईस्कूल व इंटर के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। नगर के कृषक इंटर कॉलेज, एएस इंटर कॉलेज, नवजीवन इंटर कॉलेज व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। एएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। उनके यहां 559 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 24 ने परीक्षा छोड़ी। इसके अलावा इंटर में 480 में से चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके यहां सुबह के समय हाईस्कूल के 451 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से पांच अनुपस्थित रहे। इंटर में 654 में से 33 परीक्षार्थियों ने पहले ही दिन परीक्षा छोड़ी। वहीं नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन शरणवीर सिंह ने बताया कि उनके यहां हाईस्कूल में 538 में से 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, वहीं इंटर में 344 में से 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मिल रोड स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में सुबह के समय हाईस्कूल की हिंदी व इंटर के कुछ छात्र-छात्राओं की सामान्य आधारित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में 325 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 15 ने परीक्षा छोड़ी, जबकि सुबह के समय में इंटर के 20 पंजीकृत छात्र में से कोई अनुपस्थित नहीं रहा। दूसरी पाली में इंटर के 465 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 85 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले उठे थे। छात्र-छात्राओं के अनुसार हिंदी का पेपर आसान रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। वहीं बीच-बीच में शिक्षकों ने कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नकल नहीं करने की हिदायत दी। नकल मिलने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी।
वहीं माछरा/ मुंडाली में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने कड़ी सुरक्षा के कारण एवं नकल नहीं होती देखकर 279 ने परीक्षा छोड़ दी।
चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कालेज माछरा के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलवार को बोर्ड परीक्षा मे प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी के पेपर में 525 छात्र पंजीकृत थे जिनमें 43 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी, द्वितीय पाली में इंटर हिंदी की परीक्षा में 573 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे। जिनमें 103 ने परीक्षा छोड़ दी। बीएमएम इंटर कालेज मऊखास के परीक्षा व्यवस्थापक गजेंद्र सिंह प्रधानाचार्य व नवीन त्यागी ने बताया कि प्रथम पाली की हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा में 403 छात्र पंजीकृत थे 23 ने परीक्षा छोड़ दी द्वितीय पाली इंटर हिन्दी में 379 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे 13 ने परीक्षा छोड़ दी। जेएमएम इंटर कालेज रछौती के प्रधानाचार्य अनिल त्यागी ने बताया कि प्रथम पाली हिंदी हाईस्कूल में 407 छात्र पंजीकृत थे 81 ने परीक्षा छोड़ दी, द्वितीय पाली इंटर हिंदी में 268 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे 16 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान बीच बीच में छात्र-छात्राओं को नकल नहीं करने के निर्देश भी दिए गए। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। स्कूलों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।