फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा महानगर अध्यक्ष के भांजे की दुकान लूटी

भाजपा महानगर अध्यक्ष के भांजे की दुकान लूटी

Wed, 13 Feb 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
भाजपा महानगर अध्यक्ष के भांजे की दुकान लूटी
भाजपा महानगर अध्यक्ष के भांजे की दुकान लूटी
विज्ञापन

मोबाइल पसंद न आने पर पीटा, कीमती मोबाइल, नकदी लूटकर भागे
नई बस्ती मार्ग पर भी दो युवकों से नकदी और मोबाइल लूटे
मेरठ। साबुन गोदाम में मंगलवार शाम बदमाशों ने फिर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के भांजे डैनी गुप्ता की मोबाइल फोन की दुकान में घुसकर कीमती मोबाइल और नकदी लूट ली। इसके विरोध में भाजपाइयों ने मलियाना चौकी पर जमकर हंगामा काटा। उधर, नई बस्ती मार्ग पर भी दो युवकों को लूट लिया गया।
मेफेयर कॉलोनी निवासी डैनी गुप्ता की मलियाना फ्लाईओवर के नीचे साबुन गोदाम में कृष्णा टेलीकॉम है। मंगलवार शाम चार युवक दुकान पर पहुंचे। डैनी ने उन्हें कई मोबाइल फोन दिखाए। लेकिन कोई मोबाइल फोन पसंद न आने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गयी। एक युवक ने डैनी पर हमला बोल दिया। बाकी युवक भी तोड़फोड़ करते हुए दुकान से बाहर निकले और दुकान के बाहर बाइकों पर मौजूद अपने साथियों के साथ फरार हो गए। मुकेश सिंहल की सूचना पर मलियाना चौकी इंचार्ज दीपक कुमार और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। डैनी ने कुछ महंगे मोबाइल फोनों के अलावा नकदी लूटकर ले जाने की थाना टीपी नगर पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं, नई बस्ती निवासी रवि और विशाल ध्यानचंद नगर स्थित फैक्ट्री से काम कर शाम को घर लौट रहे थे। नई बस्ती मार्ग पर दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने दोनों को पीटकर लूटपाट की। टीपी नगर थाने में दी तहरीर में दोनों युवकों ने बदमाशों द्वारा 22 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर ले जाना बताया। इंस्पेक्टर टीपी नगर डालचंद का कहना है कि मोबाइल शॉप के अलावा मलियाना पुल के नीचे लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed