{"_id":"5a4163234f1c1bc45b8be346","slug":"81514234659-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहिउद्दीनपुर मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहिउद्दीनपुर मिल
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल प्रबंधन विस्तारीकरण प्लांट को तैयार करने में दिन-रात जुटा हुआ है। आगामी 28 दिसंबर को प्लांट का शुभारंभ करने सीएम योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। हालांकि अभी तक उनका अधिकारिक कार्यक्रम नहीं पहुंचा है। मिल प्रबंधन का दावा है कि तय समय से पहले ही प्लांट का ट्रायल कर लिया जाएगा। सोमवार को भी गन्ना विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी सभा स्थल व प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
यूपी स्टेट शुगर कारपोरेशन लिमिटेड की मोहिउद्दीनपुर मिल में 152 करोड़ रुपये की लागत से 3500 टीसीडी व 15 मेगावाट का को-जेनरेशन प्लांट स्थापित किया गया है। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र की शुरुआत करने की तिथि 30 नवंबर घोषित की थी। लेकिन कार्य समय से पूरा नहीं होेने पर इसे आगे बढ़ा दिया था। इसके चलते क्षेत्र का गन्ना दूसरी शुगर मिलों को डायवर्ट कर दिया था। फिलहाल नया प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। छोटा-मोटा काम ही बचा है जिसे तकनीकी कर्मचारी फाइनल टच दे रहे हैं। वहीं सीएम के आने की सूचना पर हवन-पूजन स्थल से लेकर सभा स्थल तक तैयार कराया जा रहा है। सोमवार को भी जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला अपनी टीम के साथ घंटो तक मिल में रहे। मिल के प्रधान प्रबंधक एसआर नारायण ने बताया कि प्लांट से लेकर शुभारंभ कार्यक्रम और सभा स्थल की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। जो कार्य बचा हुआ उसे तेजी से पूरा किया जा रहा है।
खास बात
28 दिसंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं शुभारंभ करने