फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कर्मचारियों की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

कर्मचारियों की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2017 02:43 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन
मेरठ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिला इकाई के बैनर तले कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा समस्त जिला प्रशासनिक अधिकारियों को सुबह 9 बजे अपने कार्यालयों में जनता की समस्या सुनने के आदेश दिए थे, लेकिन प्रदेश के कुछ अधिकारियों ने इस आदेश को कर्मचारियों पर लागू करने के लिए बाध्य किया। इसके खिलाफ कुछ जनपदों में आंदोलन भी हुए। परिषद के प्रांतीय नेतृत्व ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से स्पष्ट आदेश जारी करने का अनुरोध भी किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अधिकांश जनपदों में कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए गिरजाकांत ने बताया कि जिले में कार्यालय के समय को लेकर कोई समस्या नहीं है। कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। बनी सिंह चौहान, झम्मन सिंह वर्मा, एसडी शर्मा, गणेश प्रसाद श्रीवास्तव, पूनम गर्ग, रविंद्र राठी, राकेश मलिक, शोभित मित्तल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed