फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इजराइल से मजबूत होते रिश्ते आतंकवाद पर करेंगे चोट

इजराइल से मजबूत होते रिश्ते आतंकवाद पर करेंगे चोट

Fri, 07 Jul 2017 02:39 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
इजराइल से मजबूत होते रिश्ते आतंकवाद पर करेंगे चोट
आतंकवाद पर चोट करेंगे भारत-इजराइल के रिश्ते
विज्ञापन


मेरठ के स्कॉलर और शिक्षक ने अपने शोध पत्र में इजराइल से बेहतर रिश्तों को वक्त की जरूरत बताया
घुसपैठ और आतंकवाद से दोनों देश रहे हैं पीड़ित, इजराइल की मदद से घुसपैठ पर कस सकती है लगाम

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा कई मायनों में खास है। जानकार इसकी अलग-अलग तरह से व्याख्या कर रहे हैं। मेरठ कॉलेज के शिक्षक और एक रिसर्च स्कॉलर ने भारत और इजराइल के रिश्तों पर शोध पत्र प्रकाशित किया है। भारत-इजराइल समझौता और आर्थिक, राजनीतिक व सुरक्षा के आयाम विषय पर प्रकाशित शोध बताता है कि दोनों देश में कई चीजों को लेकर समानता है। इनकी गाढ़ी दोस्ती वक्त की जरूरत है। इजराइल की मदद से भारत सीमापार घुसपैठ और आतंकवाद पर लगाम कस सकता है।
फोरेन पॉलिसी रिसर्च सेंटर ने इजराइल पर स्टडी प्रोजेक्ट कराया था। इसमें शोध पत्र को आमंत्रित किया गया था। मेरठ कॉलेज के डिफेंस स्टडी विभाग के शिक्षक डॉ. संजय कुमार और पोस्ट डॉक्टरल फेलो डॉ. समीर हुसैन का इजराइल स्टडी में शोध पत्र प्रकाशित हुआ है। शोध भारत और इजराइल समझौते के आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा के आयाम पर फोकस है। उदारीकरण के दौर में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के कार्यकाल में इजराइल और भारत के बीच द्विपक्षीय संवाद और सहयोग शुरू हुआ। अब यह नए दौर में है।
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार का कहना है प्रधानमंत्री की यात्रा की खास बात यह है कि वह फिलिस्तीन नहीं गए। ऐसा पहली बार हुआ है। यह बताता है कि भारत के इजराइल से संबंध नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं। भारत और इजराइल दोनों घुसपैठ और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के शिकार रहे हैं। डॉ. संजय का कहना है इजराइल के यहूदियों का भारत के साथ रिश्तों पर असर है। अमेरिका में यहूदी बड़े कारोबारी हैं। हथियार बनाने की बड़ी-बड़ी फैक्ट्री के मालिक हैं। यह भी वजह है कि अमेरिका के इजराइल से बेहतर रिश्ते हैं। भारत, अमेरिका और इजराइल के रिश्तों में यहूदियों की व्यक्तिगत भूमिका भी है। साइबर खतरा और आतंकवाद पर लगाम कसने के लिए इजराइल की तकनीक भारत के काफी काम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इजराइल के हथियार
भारत हथियार के मामले में इजराइल का आयातित देश है। जम्मू-कश्मीर सीमा पर इजराइल से खरीदे गए सेंसर लगाए गए हैं। इससे घुसपैठ को रोकने में सफलता मिली है। राफेल लड़ाकू विमान, एसयू 30, मिग 27, जगुवार एयरक्राफ्ट, एमआई हेलीकॉप्टर और बराक मिसाइल इजराइल की तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed