फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 806 corona patients found in Meerut, 18 dead

कोरोना का कहर: मेरठ में मिले 806 नए मरीज, 18 लोगों की गई जान, लोगों में दहशत

Wed, 05 May 2021 09:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 05 May 2021 09:52 AM IST
सार

मेरठ में कोरोना का कहर जारी है। जिले में मंगलवार को 806 मरीज मिले, जबकि 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें नौ मेरठ के थे और नौ आसपास के जिलों के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Meerut News: 806 corona patients found in Meerut, 18 dead
मेरठ में कोरोना से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का कहर जारी है। जिले में मंगलवार को 806 मरीज मिले, जबकि 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें नौ मेरठ के थे और नौ आसपास के जिलों के रहने वाले थे। 13 लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज में और पांच की मौत निजी अस्पतालों में हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार को 6652 सैंपलों की जांच हुई। जिले में अब 12748 सक्रिय केस हैं। इनमें से 1891 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 4940 होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीजों में ज्यादा जयभीमनगर, ब्रह्मपुरी, शास्त्री नगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, राजेंद्र नगर और गंगानगर आदि के रहने वाले हैं। इनमें डॉक्टर, स्टूडेंट, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जनपद में अब तक 45789 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 485 लोगों की मौत दिखा रहा है। 1044 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 32556 की छुट्टी हो चुकी है। कोरोना के मरीजों की बड़ी तादाद में मृत्यु हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में उन्हें दर्ज नहीं किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के आंकड़े दर्ज नहीं किए जा रहे हैं, जबकि आरोप ये भी है कि निजी अस्पताल भी कोरोना की मौत का आंकड़ा छुपा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:

देवबंद: नहीं रहे दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नूर आलम, दुनिया भर में था बड़ा नाम

बागपत : कोरोना के बीच जानलेवा बुखार का कहर जारी, तीन महिलाओं सहित छह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed