फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सॉफ्टवेयर ने पकड़े एक से अधिक एजेंसियों पर जुड़े आधार कार्ड

सॉफ्टवेयर ने पकड़े एक से अधिक एजेंसियों पर जुड़े आधार कार्ड

Tue, 12 Mar 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर ने पकड़े एक से अधिक एजेंसियों पर जुड़े आधार कार्ड
सॉफ्टवेयर से पकड़े एक से अधिक एजेंसियों पर जुड़े आधार कार्ड
विज्ञापन

- एक ही आधार कार्ड दो राशन एजेंसी पर लिंक होने पर साफ्टवेयर खारिज कर रहा नाम
- यूनिट जुड़वाने के नाम पर कार्ड धारक को खर्च करने पड़ रहे हैं 100 से 200 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मशीनों से राशन वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने और डुपलीकेसी को खत्म करने के लिए शुरू की गई व्यवस्था में सॉफ्टवेयर ने वार करना शुरू कर दिया है। शहर में ऐसे कई राशन कार्ड धारक सामने आ रहे हैं जिनके आधार कार्ड लिंक करते ही नाम राशन कार्ड से खारिज हो रहे हैं। इनको दोबारा से जुड़वाने के लिए लोगों को जहां जन सुविधा केंद्रों पर 100 से 200 रुपये देने पड़ रहे हैं वहीं विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। सोमवार को फूलबाग कॉलोनी के राशन कार्ड धारकों ने डीएसओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने राशन कार्ड से नाम काटे जाने का आरोप लगाया है।
राशन कार्डों को आधारकार्ड से जोड़ा जा रहा है। वह भी कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का होगा, ताकि परिवार का कोई भी सदस्य राशन विक्रेता की दुकान पर पहुंचकर मशीन के माध्यम से राशन ले सके। जैसे ही सभी राशन कार्ड धारकों से आधार कार्ड लेकर लिंक करने का काम शुरू हुआ तो काफी परिवार ऐसे सामने आ रहे हैं जिनके आधार कार्ड किसी दूसरी दुकान पर लिंक मिल रहे हैं। ऐसे सभी सदस्यों के नाम को सॉफ्टवेयर खारिज कर रहा है। इसे लेकर राशन कार्ड धारक परेशान हैं। सही होने के बाद भी उनके नाम राशन कार्ड से कट रहे हैं। सपा नेता सलीम सिद्दीकी ने कहा कि नवीन उपभोक्ता शाहपीर गेट दुकान की कार्ड धारक हुमा के परिवार की चार यूनिट, शाहजहां के राशन कार्ड से चार नाम, फरजाना के राशन कार्ड से दो नाम कट गए। रसीदनगर मुमताज अली की दुकान पर आशमा परवीन के तीन नाम, मेहरुनिशा के तीन नाम काट दिए गए। इसी प्रकार फूलबाग कालोनी निवासी एवं पार्षद नीरज सिंह ने बताया कि कालोनी के काफी परिवारों के राशन कार्ड से यूनिट दी गई हैं जिसकी शिकायत जिलापूर्ति विभाग में कई बार कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

-----
जल्द होगा समाधान
जिन राशन कार्ड धारकों के नाम सॉफ्टवेयर ने खारिज कर दिए हैं। वह कार्ड धारक दोबारा से यूनिट जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक सप्ताह के भीतर सभी सदस्यों को जुड़वाने का प्रयास है। -विकास गौतम, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed