फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रतियोगिताओं में खूब दिखाया दम, फन गेम में हुई जमकर मस्ती

प्रतियोगिताओं में खूब दिखाया दम, फन गेम में हुई जमकर मस्ती

Sat, 16 Feb 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में खूब दिखाया दम, फन गेम में हुई जमकर मस्ती
डीएन कॉलेज में मीडिया पार्टनर अमर उजाला के सहयोग से हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


मेरठ। कहीं रस्साकस्सी में छात्र-छात्राएं दम दिखा रहे थे तो कहीं फन गेम्स में भाग लेने को भीड़ लगी थी। रंगोली, पोस्टर मेकिंग और आशु भाषण में छात्र-छात्राओं ने खूब प्रतिभा दिखाई। मौका था डीएन कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव का। डीएन कॉलेज और मीडिया पार्टनर अमर उजाला की तरफ से शुक्रवार को कॉलेज में दो दिवसीय युवा महोत्सव की शुरुआत हुई।
कॉलेज के अवैतनिक मंत्री सेठ दयानंद गुप्ता, प्राचार्य डॉ. बीएस यादव और संयोजक डॉ. एसके अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि हरियाणा कृषि विवि के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने किया। मूल रूप से बागपत के कण्डेरा गांव निवासी प्रो. केपी सिंह ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति सबसे पहले डीएन कॉलेज में ही हुई थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में शोध के क्षेत्र में, व्यवसाय एवं शिक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हरियाणा कृषि विवि हमेशा तैयार है।
विज्ञापन

युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। टैग ऑफ वार में तो छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी भाग लिया। विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए लजीज व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया। फन गेम्स के स्टाल पर भी खूब भीड़ उमड़ी। रंगोली, पोस्टर मेकिंग, आशु भाषण की कुलपति ने खूब सराहना की। कुलपति एवं प्राचार्य ने वनस्पति विभाग में जल एवं मृदा टेस्टिंग लैब का निरीक्षण किया। शनिवार को गायन, काव्य पाठ के अलावा खेलकूद की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज सिंह एवं जिनेंद्र बौद्घ का खास योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed