फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेहतर यातायात प्रबंधन दिलाएगा जाम से निजात

बेहतर यातायात प्रबंधन दिलाएगा जाम से निजात

Wed, 13 Feb 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
बेहतर यातायात प्रबंधन दिलाएगा जाम से निजात
- सामाजिक संस्थाओं के स्वयंसेवक (वालंटियर) संभालेंगे चौराहों की व्यवस्था
विज्ञापन

- पहले चरण में चौराहों को 50 मीटर तक मुक्त बनाने की योजना
मेरठ। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रोड सेफ्टी क्लब स्वयंसेवक तैयार कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्लब उस योजना पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से शहर न केवल जाममुक्त होगा, बल्कि बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए संजीवनी बनेगा। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द यह योजना प्रभावी होगी और शहर जाम मुक्त बनने की राह पर चलेगा। योजना में सरकारी विभाग भी शामिल रहेंगे।
जाम इन दिनों शहर की एक गंभीर समस्या है। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो, जब लोगों को जाम से जूझना न पड़ता हो। शहर की प्रमुख सड़क हो या फिर चौराहे, सभी पूरे दिन जाम से जूझते दिखाई देते हैं। कहने को ट्रैफिक विभाग ने कई बार योजनाएं तैयार कीं। लेकिन शहर जाममुक्त नहीं हो सका। मैनपावर की कमी इसकी एक बड़ी वजह बतायी गयी। जानकारों की मानें तो चौराहे पर लगने वाला जाम शहर भर की सड़कों पर लगने वाले जाम की बड़ी वजह रहा है। अगर चौराहे को जाममुक्त कर दिया जाए तो सड़कें खुद-ब-खुद जाममुक्त होंगी। इसी को आधार बनाकर अब रोड सेफ्टी क्लब काम करेगा।
विज्ञापन

स्वयंसेवक किए जाएंगे तैयार
रोड सेफ्टी क्लब शहर को जाममुक्त करने के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेगा। इन संस्थाओं से जुड़े स्वयंसेवकों को यातायात प्रबंधन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद ये स्वयंसेवक चौराहे पर खड़े होकर वाहन चालकों को जागरूक करेंगे। जो काम ट्रैफिक पुलिस नहीं कर पा रही है, उसे यह स्वयंसेवक संभालेंगे। यातायात विभाग के अलावा रोडवेज और आरटीओ विभाग भी इसमें शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 मीटर तक चौराहे होंगे जाममुक्त
पहले चरण में चौराहों को 50 मीटर तक जाममुक्त बनाने की योजना है। वर्तमान में रोड सेफ्टी क्लब के 30 ग्रुप हैं। हर ग्रुप में 22 स्वयंसेवक हैं। कुल 100 ग्रुप बनाने का लक्ष्य क्लब ने निर्धारित किया है। ताकि हर चौराहे पर मैनपॉवर के लिहाज से मजबूत व्यवस्था खड़ी हो सके। स्वयंसेवक उन वाहनों को रोकेंगे, जो मनमानी करते हुए यातायात व्यवस्था को ध्वस्त करने का काम करते हैं।

मैनपावर की कमी बड़ी समस्या
मैनपावर की कमी विभाग के लिए बड़ी समस्या रही है। स्वयंसेवक मिलेंगे तो यातायात प्रबंधन और आसान होगा। कोशिश यही है कि ऐसे लोगों को जोड़ा जाए, जो नि:स्वार्थ भाव से काम करें और साफ छवि के हों। -संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक

काम शुरू हो गया है
स्वयंसेवक बनाने का काम शुरू हो चुका है। कुछ सामाजिक संगठनों ने संपर्क किया है। जल्द व्यवस्था तैयार कर प्रशासन के समक्ष पेश करेंगे। -अमित नागर, अध्यक्ष, रोड सेफ्टी क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed