{"_id":"5abea11c4f1c1b1a6a8b47d5","slug":"71522442524-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगला नंबर 210बी को लेकर आज तैयार होगा एक्शन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगला नंबर 210बी को लेकर आज तैयार होगा एक्शन प्लान
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगला नंबर 210 बी को लेकर आज तैयार होगा एक्शन प्लान
मेरठ। आरआर मॉल बंगला नंबर 210बी में दुकानों के ध्वस्तीकरण के मामले में शनिवार को कलक्ट्रेट में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कैंट बोर्ड के अफसरों की बैठक होगी। इसमें पूरा एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।
कैंट बोर्ड ने 9 जुलाई 2016 को बंगला नंबर 210 बी के आरआर माल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। ध्वस्तीकरण के दौरान मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके चलते पूरा ध्वस्तीकरण नहीं हो पाया था। ग्राउंड फ्लोर के हिस्से में कुछ दुकानें रह गईं थी। कुछ महीने पहले कैंट बोर्ड ने बिल्डिंग के मलबे को उठवा लिया था। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर की आठ दुकानों की सील तोड़कर व्यापारियों ने सामान रखकर अपने बोर्ड लगा दिए थे। इस पर तत्कालीन सीईओ ने सदर बाजार थाने में व्यापारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए थे। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इन दुकानों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। कैंट बोर्ड की तरफ से अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ध्वस्तीकरण का जवाब दाखिल किया गया था। शनिवार को कलक्ट्रेट में इसको लेकर डीएम की मौजूदगी में दुकानों को गिराए जाने के मामले में एक्शन प्लान बनाया जाएगा।
खास बातें:
हाईकोर्ट दे चुका है बंगला नंबर 210बी में बनी दुकानों के ध्वस्तीकरण के आदेश