{"_id":"60ce35d68ebc3e2da20214eb","slug":"7-40-lakh-rupees-and-bike-robbed-from-crusher-operator-meerut-news-mrt5435403182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू संचालक से 7.40 लाख रुपये व बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हू संचालक से 7.40 लाख रुपये व बाइक लूटी
विज्ञापन
बागपत लूट ::::::::: हिसावदा गांव में एएसपी मनीष कुमार मिश्रा को लूट की घटना जानकारी देता पीड़ित धीर सिं
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्हू संचालक से 7.40 लाख रुपये व बाइक लूटी
बदमाशों ने हिसावदा मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। हिसावदा मार्ग स्थित देवास पब्लिक स्कूल के समीप शनिवार को दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने कोल्हू व्यापारी से तमंचे के बल पर 7.40 लाख रुपये व बाइक लूट ली। पुलिस द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके।
शोभापुर गांव निवासी धीर सिंह पुत्र जयदयाल सिंह गांव में कोल्हू का संचालन करते हैं। वे गुड़ की सप्लाई ग्राम रोशनगढ़ निवासी एक व्यापारी को करते हैं। वह शनिवार को रोशनगढ़ से गुड़ का हिसाब करके बाइक पर शोभापुर लौट रहे थे। उनके साथ छोटा भाई मोनू भी था। वे हिसावदा मार्ग स्थित देवास पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया। दूसरी बाइक पर आए बदमाश ने भी उन्हें घेर लिया। दो बदमाशों ने धीर सिंह और उनके भाई पर तमंचे तान दिए और 7.40 लाख रुपये, बाइक और दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर धीर सिंह को तमंचे की बट से प्रहार घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ितों ने देवास पब्लिक स्कूल पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ अनुज मिश्रा और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों तलाशने के बावजूद पुलिस भी खाली हाथ रही। सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बाइक छोड़ भागे बदमाश
खिंदौड़ा-शोभापुर संपर्क मार्ग पर एक बाइक सवार दो बदमाश खुद को ग्रामीणों से घिरा देख बाइक छोड़कर खेत में घुस गए। वे चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक स्प्लेंडर प्लस मेरठ के अब्दुल्लापुर गांव निवासी किसी व्यक्ति के नाम पंजीकृत है। अमीनगर सराय पुलिस चौकी इंचार्ज ने फोन किया तो उक्त व्यक्ति ने अपनी बाइक घर पर होनी बताई है।