{"_id":"5ce06c1ebdec2207382fa801","slug":"61558211614-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्नीचर की दुकान में चोरी
मवाना। गांव समसपुर निवासी व्यापारी की हस्तिनापुर रोड स्थित फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़कर दो जेनरेटर तथा लाखों रुपये के तैयार गेट एवं खिड़की चुरा लिये। चोर सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
गांव समसपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र कालूराम ने बताया कि उसकी हस्तिनापुर रोड पर प्रमोद फर्नीचर हाउस के नाम से दुकान है। यहां कारीगर दरवाजे, खिड़की व सोफा आदि बनाते हैं। वह बीती 17 मई की शाम करीब 6 बजे दुकान बंद करके गया था। वह शनिवार सुबह आया तो दो जेनरेटर, 37 जोड़ी दरवाजे, करीब 150 खिड़की तथा सामान चोरी हो चुके थे। पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान के सामने एक ट्रक अनाधिकृत रूप से खड़ा किया गया था। उसकी आड़ में वारदात को अंजाम दिया। चोरी गए सामान की कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई है।
वहीं, चोरों ने सामने स्थित संतोष मार्बल्स की दुकान की छत पर पहुंचकर भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। चोर सारा सामान कैंटर में सुबह करीब 3 बजे लेकर गए। तीन आदमी सीसीटीवी कैमरे में आ रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि कारीगरों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। तीन दिन पूर्व ईदगाह के पास मुख्य मार्ग पर चोर स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भी चोरी का प्रयास कर चुके हैं। चोरों की बढ़ती घटनाओं से व्यापारी वर्ग में रोष है।