{"_id":"5c71ab2ebdec224df422e9de","slug":"61550953262-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई की आंसर कॉपी पर होगा टीचर का नाम पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई की आंसर कॉपी पर होगा टीचर का नाम पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
- परीक्षा के साथ मूल्यांकन में किए सीबीएसई ने बड़े बदलाव
- सीसीटीवी की निगरानी में होगी मूल्यांकन प्रक्रिया
मेरठ। सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं पर अब कॉपी जांचने वाले परीक्षक को अपना नाम और पता भी लिखना होगा। इस सत्र से सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कुछ बदलाव किए हैं, वहीं मूल्यांकन में भी परिवर्तन किया है।
पिछले साल बोर्ड परीक्षाओं व मूल्यांकन में हुई गड़बड़ियों को देखते हुए सीबीएसई ने तय किया है कि इस बार से मूल्यांकन करने वाला परीक्षक अपना नाम, स्कूल का नाम, पता, विषय का नाम भी उत्तर पुस्तिका पर लिखेगा। भविष्य में छात्र को मूल्यांकन से परेशानी है या पुन: जांच के लिए छात्र आवेदन करता है तो किस परीक्षक ने कॉपी जांची, यह पता चल जाए। पिछले साल मूल्यांकन में हुई गड़बड़ियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। मूल्यांकन के बाद परीक्षक व मुख्य परीक्षक दोनों कॉपी पर अपना नाम, पता लिखेंगे। कॉपी के बंडल पर भी नाम लिखना होगा। अभी तक परीक्षक केवल उत्तर पुस्तिकाओं पर अपने हस्ताक्षर ही करता था। इतना ही नहीं मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। सीबीएसई ने मूल्यांकन के लिए स्कूलों से शिक्षकों की सूची ऑनलाइन मंगवाई है। इन्हीं शिक्षकों को मूल्यांकन में हुए बदलाव भी बताए गए हैं। इसके अलावा कुछ मास्टर ट्रेनर भी तैयार किए हैं जो अन्य परीक्षकाें को नए नियमों की जानकारी देंगे। उन्हीं स्कूलों क ो सीबीएसई मूल्यांकन केंद्र बनाएगा जहां सुविधाएं पूरी होंगी।