{"_id":"5b75eb0a42c792521b3a9774","slug":"61534454538-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायलेट मिला बंद, गंदगी देख जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायलेट मिला बंद, गंदगी देख जताई नाराजगी
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल में टायलेट मिला बंद, गंदगी देख जताई नाराजगी
मेरठ। अपर मुख्य सचिव, हथकरघा, वस्त्रोद्योग एवं जनपद के नोडल अधिकारी रमा रमण ने बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के दिव्यांग टॉयलेट बंद होने व गंदे होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही इनको नियमित रूप से चालू रख इनकी सफाई कराने की हिदायत दी।
अपर मुख्य सचिव ने चिकित्सा व्यवस्था एवं वार्डों में भर्ती मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मरीजों से बेहतर व्यवहार कर उनको गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करें। कहा कि यदि कोई चिकित्सक बाजार से दवा मंगाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वार्डों में भर्ती महिलाओं, बच्चों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत की। शिशु गहन चिकित्सा इकाई, बच्चाें की नर्सरी, पैथोलॉजी लैब, टीकाकरण केंद्र, इग्नू प्रोग्राम स्टडी सेंटर व हौसला ट्रेनिंग सेंटर आदि का जायजा लिया तथा जहां कोई फर्नीचर आदि की कमी मिली उसे सही कराने के निर्देश दिए।
एक्सरे मशीन जल्द शुरू करने के निर्देश
उन्हाेंने अस्पताल में एक्सरे मशीन के संचालित न होने का कारण जानकर उसे मरीजों के लिए तत्काल संचालित कराने के भी निर्देश प्रमुख अधीक्षिका को दिए। उन्होंने महिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा वार्डों एवं जगह-जगह डस्टबिन की उपलब्धता करने को भी कहा।
विज्ञापन
तहसील की सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश
अपर मुख्य सचिव रमा रमण ने मेरठ तहसील का भी निरीक्षण किया। तहसील के प्रवेशद्वार को बेहतर करने तथा परिसर की सफाई व्यवस्था भी सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया। साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने पाया कि इस वर्ष 48 करोड़ के करीब आरसी वसूली के सापेक्ष एक करोड़ वसूली की गई, जो बहुत कम है, इसमें तीव्रता लाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश कुमार पाण्डेय, सीडीओ आर्यका अखौरी, सीएमओ डा.ॅ राज कुमार, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, प्रमुख चिकित्सा अधिक्षिका, जिला महिला अस्पताल डॉ. मनीषा वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह आदि रहे।
लाभार्थियों से की बात
मेरठ। जिले के विकास खंड मेरठ के आदर्श ग्राम बहादुरपुर में अपर मुख्य सचिव रमा रमण ने प्राथमिक विद्यालय के परिसर में खुली चौपाल की। इसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत दिए जा रहे लाभ की लाभार्थियों से जानकारी ली। सीडीओ आर्यका अखौरी ने बताया कि ग्राम बहादुरपुर में वृद्धावस्था पेंशन 39, निराश्रित पेंशन 20, दिव्यांग पेंशन 4 को प्रदान की जा रही है। एस दौरान ग्रामीणों ने खेल का मैदान, श्मशान घाट की बाउंड्री वाल, गांव के चार मीटर नाले को रास्ते में परिवर्तन करने, ग्राम समाज की जमीन पर तालाब खुदवाने आदि मांगें की। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। सिंडिकेट बैंक के सलाहाकार बीडी पांडेय ने सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी दी।