फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जनता न हो जाए बीमार, निगम मच्छर मारने को नहीं तैयार

जनता न हो जाए बीमार, निगम मच्छर मारने को नहीं तैयार

Tue, 17 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
जनता न हो जाए बीमार, निगम मच्छर मारने को नहीं तैयार
मच्छरों की भरमार, निगम नहीं फॉगिंग को तैयार
विज्ञापन

मेरठ। शहर में इस समय ज्यादातर इलाकों में मच्छरों की भरमार है। इससे बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। लेकिन नगर निगम प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। एक अप्रैल से शुरू होने वाला मच्छर मार अभियान अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। नगर निगम के स्टोर में मैलाथियान ही नहीं पहुंचा है। इस कारण शहर में फॉगिंग नहीं की जा रही है। वहीं पिछले साल एक अप्रैल को यह अभियान शुरू हो गया था।

बीमारी फैलने का खतरा
मच्छरों के कारण शहर में बीमारी फैलने का खतरा है। पिछले दो साल में मलेरिया, डेंगू और चिकिनगुनिया के सबसे ज्यादा मरीज सामने आए। वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशान जनता नगर निगम से लगातार शिकायत कर रही है, लेकिन हो कुछ नहीं रहा।
विज्ञापन


पिछले माह तैयार किया गया था प्रपोजल
नगर निगम प्रशासन के निर्देश पर सभी वाहन डिपो पर मच्छर मार दवाइयों के छिड़काव की रूप रेखा तैयार की गई थी। जिसके आधार पर छह ड्रम मैलाथियान खरीद का प्रपोजल तैयार हुआ था। जिसमें एक अप्रैल से शहर के सभी वार्डों में उसका छिड़काव शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन 16 दिन बाद भी नगर निगम ने शहर में फागिंग शुरू नहीं कराई है। जबकि नगर निगम में 75 फागिंग मशीनें हैं। 30-35 मशीनें तो पिछले साल ही खरीदी गई थीं। लेकिन मैलाथियान न होने का कारण वे जंग खा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल हुआ था फेल, फिर भी दे दिया ठेका
नगर निगम प्रशासन ने मैलाथियान दवा खरीद के लिए टेंडर निकाला था। एक कंपनी को दवा आपूर्ति का ठेका मिला है। निगम प्रशासन की मानें तो दवा आपूर्ति के लिए ठेकेदार को कार्य आदेश भी दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक दवा की आपूर्ति नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि लगभग छह लाख रुपये का बजट दवा के लिए रखा गया है। यह वही कंपनी है जिसके द्वारा पूर्व में सप्लाई की गई मैलाथियान का सैंपल ही फेल हो गया था। बावजूद निगम प्रशासन ने इस कंपनी को फिर से ठेका दे दिया।


मैलाथियान आपूर्ति के लिए फर्म को आदेश दिया जा चुका है। दवा का सैंपल लिया जाएगा। अगर सैंपल फेल आता है तो भुगतान पर रोक लगाई जाएगी। अगर दो दिन के भीतर दवा की आपूर्ति नहीं होती है तो निगम अपने स्तर से दवा खरीद करेगा। मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed