फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पेपर खोलते वक्त कॉलेज नहीं करा रहे वीडियोग्राफी, होगी सख्ती

पेपर खोलते वक्त कॉलेज नहीं करा रहे वीडियोग्राफी, होगी सख्ती

Sun, 24 Feb 2019 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
पेपर खोलते वक्त कॉलेज नहीं करा रहे वीडियोग्राफी, होगी सख्ती
नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ सहित डाक संस्करणों के ध्यानार्थ
विज्ञापन


3.81 लाख छात्र-छात्राएं दे रहे सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में परीक्षा
- यूनिवर्सिटी ने लापरवाही करने पर कॉलेजों पर दिए कार्रवाई के निर्देश
- परीक्षा के दौरान की ऑडियो-वीडियो की सीडी भी करानी होगी मुहैया
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में चल रही परीक्षाओं में स्पष्ट आदेश के बाद भी कुछ कॉलेज वीडियोग्राफी नहीं करा रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने इन कॉलेजों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पेपर का लिफाफा खोलने से पहले और खोलते समय की वीडियो क्लिपिंग रोजाना व्हाट्स एप पर भेजें। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने 9368624467 व्हाट्स एप नंबर जारी किया हुआ है। ऐसा नहीं करने वाले कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में चल रही रेग्युलर-प्राइवेट परीक्षाओं में यूनिवर्सिटी ने पेपर का लिफाफा खोलने की वीडियो के अलावा कॉलेजों से रोजाना परीक्षा कक्षों की ऑडियो और वीडियो की सीडी बनाकर सप्ताह में यूनिवर्सिटी में बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि शासन के आदेशानुसार प्रत्येक दिन की छात्र-छात्राओं की संख्या के साथ ही अन्य सूचनाएं भी भेजें। परीक्षाओं की तीनों पालियों की समाप्ति के बाद केंद्र पर चल रहे समस्त कॉलेजों की सूचनाएं भी शाम साढ़े बजे तक सीसीएसयू डॉट सीसीटीवी डॉट कॉम डॉट इन पर भेजने को कहा है। तीन पालियों में सुबह सात से दस बजे, पूर्वाह्न 11 से दोपहर 02 बजे, मध्याह्न 03 बजे से शाम 06 बजे तक चल रही परीक्षाओं में 227 केंद्रों पर तीन लाख 81 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। नकल रोकने के लिए नौ जिलों में 11 फ्लाइंग स्क्वॉयड टीमें बनाई गई हैं। 120 वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

छात्राओं के पांच कॉलेजों का सेंटर रहेगा सेल्फ
माहेश्वरम कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड लॉ स्याना बुलंदशहर, जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज खेकड़ा बागपत, महंत जगन्नाथ दास महाविद्यालय सरसावा सहारनपुर, शांति देवी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज शाहपुर मुजफ्फरनगर, रूरल गर्ल्स कॉम्पटेटिव डिग्री कॉलेज दौराला-सरधना रोड मेरठ में 25 फरवरी से इन कॉलेजों की सभी छात्राओं का सेंटर सेल्फ रहेगा। पहले इन कॉलेजों का सेंटर दूसरे कॉलेजों में था। यह व्यवस्था सिर्फ छात्राओं के लिए की गई है। केंद्रों की अपडेट सूची यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed