{"_id":"5a10a0634f1c1b95188b4ca4","slug":"51511039075-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में किसान यूनियन के अध्यक्ष घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में किसान यूनियन के अध्यक्ष घोषित
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान यूनियन के अध्यक्ष घोषित
मेरठ। चंद्रलोक बागपत रोड पर किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई। इसमें शामली, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर आदि स्थानों से किसान शामिल हुए। किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित ने संगठन की युवा इकाई के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। उन्हाेंने युवा इकाई के मेरठ जिलाध्यक्ष पद के लिए शांतनु चिकारा, बिजनौर से निशांत कटारिया और अमरोहा से मनोज गुर्जर को नियुक्त किया। अध्यक्षता करते हुए अवनित पंवार ने बताया कि संगठन किसानों और मजदूरों की समस्याओं को हल कराने के लिए सदैव तत्पर है। संचालन करते हुए अनिल मलिक ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठावान एवं संगठित होकर किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करें। अजयवीर सिंह, चौ. सुरमित, शिवकुमार चपराना, महिपाल सिंह, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।