{"_id":"5a10a04f4f1c1b8e698bc7a6","slug":"51511039055-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 और 22 नवंबर को रहेंगी शराब की दुकानें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 और 22 नवंबर को रहेंगी शराब की दुकानें बंद
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 और 22 नवंबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
मेरठ। डीएम समीर वर्मा ने 22 नवंबर को होने वाले मतदान के तहत 21 और 22 नवंबर को जनपद की सभी शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुसार जनपद की सभी प्रकार अंग्रेजी, देशी शराब, बीयर की दुकानों के साथ ही भांग की दुकानें बंद रहेंगी। ये सभी दुकानें 20 नवंबर की शाम पांच बजे बंद होकर 22 नवंबर की शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी।
पोलिंग पार्टियों के लिए होगी स्वास्थ्य सुविधा
मेरठ। जिलाधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 21 नवंबर को सभी पोलिंग पार्टियां विक्टोरिया पार्क से रवाना होंगी, जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ ही एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही 22 नवंबर को मतदान समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटिका और ईवीएम जमा करने के लिए अपने-अपने तहसील मुख्यालय पर जाएंगी। नगर निगम क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां कताई मिल, सरधना तहसील की नगर पंचायतों और नगर पालिका की पोलिंग पार्टियां सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना, मवाना तहसील के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायतों और नगर पालिका की पोलिंग पार्टियां कृषक इंटर कॉलेज मवाना, सदर तहसील अंतर्गत आने वाली नगर पंचायतों की पोलिंग पार्टियां सदर तहसील में पहुंचेंगी। यहां पर भी इनके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद रहेंगी।
आज होगा प्रशिक्षण
मेरठ। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में मतदान और मतगणना के दौरान कराईं जाने वाली फोटो ग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण रविवार को विकास भवन के स्वच्छता सभागार में सुबह दस बजे शुरू होगा।