{"_id":"60ea0a6c8ebc3ec7f14f1f97","slug":"50-cities-to-be-connected-with-metro-by-year-2025-with-new-technological-model-city-news-mrt546787733","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए तकनीकी मॉडल के साथ वर्ष 2025 तक मेट्रो से जुड़ेंगे 50 शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए तकनीकी मॉडल के साथ वर्ष 2025 तक मेट्रो से जुड़ेंगे 50 शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए तकनीकी मॉडल के साथ वर्ष 2025 तक मेट्रो से जुड़ेंगे 50 शहर
मेरठ। अगले चार वर्ष में देश आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुुए शहरी क्रांति लाएगा, जिससे आवागमन आसान हो जाएगा और रफ्तार तेज होने के साथ विकास की तरफ कदम बढ़ेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। रैपिड रेल का निरीक्षण करने मेरठ पहुंचे केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने नई तकनीकों के साथ चलाई जाने वाली मेट्रो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष-2025 तक 50 शहरों में मेट्रो दौड़ने लगेंगी। इसके लिए मेट्रो लाइट और मेट्रो न्यू चलाने की तैयारी हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि पहली मेट्रो न्यू महाराष्ट्र के नासिक में चलाई जाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार होकर कैबिनेट में ले जाने की तैयारी है। ये मेट्रो टायर लगाकर चलेगी। इसमें मेट्रो लाइट से 60 प्रतिशत कम खर्च होता है। मेट्रो लाइट के लिए भी हमने शहरों का चयन किया है। ये मेट्रो गोरखपुर, प्रयागराज, कोयंबटूर, वडोदरा, राजकोट में चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष -2002 से 2014 तक देश में सिर्फ 240 किमी में मेट्रो का संचालन हुआ, लेकिन वर्ष 2014 के बाद पांच वर्षों में ही 240 किमी मेट्रो का संचालन कर दिया गया। इसके अलावा 1060 किमी में मेट्रो का कार्य चल रहा है। वर्ष 2025 तक 1800 किमी में मेट्रो चलाने की तैयारी है। अभी 27 शहरों में मेट्रो का कार्य किया जा रहा है।
वाटर मेट्रो का संचालन शुरू
चारों तरफ से पानी से घिरे कोच्चि में एक नए मॉडल के तहत वाटर मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया गया है। जर्मनी की तकनीक से शुरू की गई इस मेट्रो का सफल संचालन किया जा रहा है। अगले कुछ वर्षों में इसे कोच्चि में 72 किमी में चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में 150 किमी में चल रही मेट्रो
वर्ष-2014 के बाद उत्तर प्रदेश में तेजी से मेट्रो का विस्तार हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 35 किमी, कानपुर में हम छह महीने में मेट्रो का संचालन शुरू करेंगे। इसके अलावा आगरा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद तक मेट्रो पहुंच चुकी हैं।