{"_id":"61d75637612f1808f95e9c43","slug":"465-wine-shops-aloting-procees-starts-meerut-news-mrt572431958","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आबकारी की 465 दुकानों की नवीनीकरण प्रक्रिया आज से शुरू, दैनिक आधार पर चलेंगी सस्पेंड दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: आबकारी की 465 दुकानों की नवीनीकरण प्रक्रिया आज से शुरू, दैनिक आधार पर चलेंगी सस्पेंड दुकान
Fri, 07 Jan 2022 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आबकारी विभाग की मेरठ जनपद की 465 दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जनपद में देसी शराब की 182, विदेशी शराब की 142, बीयर की 127 दुकानों के अलावा आठ भांग की दुकान व छह मॉडल शॉप हैं।सबसे पहले वर्ष 2021-22 में व्यवस्थित तथा नवीनीकरण के लिए अर्ह पाई गईं दुकानों के नवीनीकरण आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
आवेदन पत्र 9 जनवरी सुबह 10 बजे से 21 जनवरी की शाम पांच बजे तक ई-लॉटरी पोर्टल पर ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। ऑनलाइन नवीनीकरण की प्रक्रिया के पश्चात जनपद की अवशेष दुकानों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होगी। ई-लाटरी का प्रथम चरण 12 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : आखिर जावेद हबीब ने मांगी माफी: ब्यूटीशियन पूजा ने दर्ज कराया मुकदमा, पूरे देश में वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
दैनिक आधार पर चलेंगी सस्पेंड दुकान
ओवर रेटिंग के आरोप में सस्पेंड की गईं पांच दुकानों का संचालन अब दैनिक आधार पर होगा। गुरुवार को विभाग ने नियमानुसार पांच नए आवेदन लेकर इन दुकानों की सील खुलवा दी।
जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जमुना नगर की बीयर की दुकान सफीपुर उन्नाव निवासी सुरेश, खड़ौली की बीयर की दुकान बिरौली बुलंदशहर निवासी संजय देवी, अब्दुल्लापुर बीयर की दुकान कबाड़ी बाजार मेरठ निवासी सुशील गर्ग, गंगासागर बीयर की दुकान मैदा मोहल्ला लालकुर्ती निवासी सरिता जिंदल और मोदीपुरम विदेशी मदिरा की दुकान का संचालन जागृति विहार सेक्टर सात निवासी इंद्रा को दिया गया है।