फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   45 thousand vehicles left from toll plaza, tourists stuck in jam

Meerut News: टोल प्लाजा से निकले 45 हजार वाहन, जाम में फंसे सैलानी

Mon, 10 Apr 2023 10:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
45 thousand vehicles left from toll plaza, tourists stuck in jam
Meerut News - फोटो : Amar ujala
तीन दिन की छुट्टी के चलते सैलानियों ने उत्तराखंड का रुख किया। वहां से उनके लौटने के कारण रविवार को सिवाया टोल प्लाजा पर जाम लग गया। वाहनों का दबाव बढ़ा तो हाईवे पर टोल प्लाजा से लेकर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। टोल प्लाजा पर रविवार को करीब 45 हजार वाहन निकले। अन्य दिनों में टोल प्लाजा से 25 से 30 हजार वाहन निकलते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली देहरादून हाईवे पर रविवार को जगह-जगह जाम लगा रहा। सुबह से लेकर रात तक कई बार तीन से चार घंटे तक के जाम की स्थिति बनी रही। शाम होते ही सिवाया टोल प्लाजा पर दौराला की ओर दो किलोमीटर से भी लंबा जाम लगा था। वाहनों में सैलानी जाम में फंसे रहे। वाहन स्वामी जल्दी निकलने के चलते फंसते चले गए। इस कारण से यात्रियों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


दिल्ली देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर दोनों ओर छह लेन रखी गई थी, लेकिन हाईवे पर लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इसे देखते हुए एनएचएआई के आदेश पर दो अन्य लेन बढ़ाई गई। करीब छह माह पहले दोनों ओर एक-एक लेन को बढ़ाया गया था। इसके बावजूद जाम की समस्या से राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिवाया भराला झाल पर भी फंसे रहे वाहन
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा के पास जाम और टैक्स से बचने के लिए भराला-सिवाया मार्ग से काफी संख्या में वाहन यहां से गुजरे, लेकिन यहां भी वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया और वाहन जाम में फंसे रहे। इसके चलते स्थानीय ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ी।


टोल प्लाजा पर अतिरिक्त कर्मी लगाए गए थे। रविवार को वाहनों की संख्या ज्यादा थी। ढाबों के बाहर हाईवे पर खड़े वाहनों के कारण भी जाम की समस्या बनी रही। - प्रदीप चौधरी, महाप्रबंधक, सिवाया टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed