फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   45 persons come back health cheackup team moetring

45 लोग विदेश से लौटे, निगरानी में है स्वास्थ्य विभाग की टीम

Tue, 24 Mar 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
45 persons come back health cheackup team  moetring
दौराला। कोरोना वायरस के चलते लोग लगातार विदेशों से वतन लौट रहे हैं। दौराला सीएचसी से जुड़े गांवों में 45 लोग विदेशों से आए हैं। इन सभी लोगों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी रखे हुए है। सभी लोगों को घर में रहने को कहा गया है। लगातार इनका स्वास्थ्य जांचा जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। विदेशों में कोरोना का कहर ज्यादा है। दूसरे देशों से लोग घर लौट रहे हैं। सीएचसी से संबंधित गांवों में अभी तक 45 लोग विदेश से लौटे हैं। इन सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई। अभी तक सभी सामान्य मिले हैं। फिर भी टीम इनकी निगरानी में लगी है। इन्हें घर के अंदर ही रहने को कहा गया है। वहीं परिजनों से संपर्क न करने की हिदायत दी गई है। बर्तन, बिस्तर, कपड़े, कमरा आदि सब अलग करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed