फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   43 thousand vehicles passed through toll plaza, passengers struggling with jam

Meerut: पहाड़ों की ओर रूख कर रहे सैलानी, टोल प्लाजा से गुजरे 43 हजार वाहन, जाम से जूझे यात्री

Mon, 22 May 2023 07:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2023 07:13 AM IST
सार

गर्मी की छुट्टियों में सेना ने पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण मेरठ टोल प्लाजा से तकरीबन 43 हजार वाहन गुजरे।  इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
43 thousand vehicles passed through toll plaza, passengers struggling with jam
Shivaya toll plaza - फोटो : Amar ujala

विस्तार

गर्मी की छुट्टियाें के कारण सैलानी पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। रविवार को वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोदीपुरम में जाम लग गया। सिवाया टोल प्लाजा पर सबसे अधिक परेशानी हुई। टोल से करीब 43 हजार वाहन गुजरे।
विज्ञापन


दिल्ली देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। लगभग दोगुनी संख्या में यहां से वाहन निकलते हैं। पहले टोल प्लाजा पर 12 लेन थीं, अब वाहनों के दबाव को देखते हुए आने और जाने के लिए 14 लेन बनी हुई हैं। इसके बावजूद भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर रविवार को निकले करीब 43 हजार वाहनों के चलते जाम की समस्या बन गई। जाम को खुलवाने के लिए लेन को रिवर्स भी चलाना पड़ा। टोल प्लाजा से बचकर निकलने वाले भराला झाल पर भी जाम में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान का कहना है इस समय वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर, सैलानी घूमने निकले हैं। जाम से निजात पाने के लिए अतिरिक्त लेन के माध्यम से वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed