{"_id":"5abe9d514f1c1bc7618b4996","slug":"41522441553-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, वृद्धा की मौत
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों की मारपीट, वृद्धा की मौत
मेरठ। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के गणेशपुरी में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान बीच बचाव कराने पहुंची वृद्धा की मुक्का लगने से मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें वृद्धा का उपचार करने वाला एक कथित चिकित्सक भी है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देररात गणेशपुरी में कन्हैया और कुलदीप पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इस पर कन्हैया की बीमार पत्नी कैलाशो (70) बीच बचाव को आ गई। इसी दौरान मुक्का लगने से वो बेसुध होकर गिर गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। कैलाशो के परिजनों ने पास में ही प्रेक्टिस करने वाले रईस नाम के एक कथित चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार कराया। लेकिन देर रात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर सतीश राय ने बताया कि कन्हैया के परिजनों ने कुलदीप, संदीप, हरि सिंह, सुरेश देवी, सोनिया ,रेखा, लक्ष्मी के अलावा वृद्धा का उपचार करने वाले कथित चिकित्सक रईस के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्ष शराब पीकर झगड़ रहे थे। इसी दौरान ये घटना हुई। पता चला है कि वृद्धा कैलाशो तीन माह से बीमार चल रही थी।
खास बातें:
चार महिलाओं सहित आठ पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
उपचार करने वाले कथित चिकित्सक को भी आरोपी बनाया