{"_id":"5a41632e4f1c1bcd6d8b628f","slug":"41514234670-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी आ रही लेट, जा रही राइट टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी आ रही लेट, जा रही राइट टाइम
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौचंदी एक्सप्रेस फिर लेट
मेरठ। नौचंदी लिंक एक्सप्रेस का अतिरिक्त रैक मिलने से यहां से जानी वाली नौचंदी तो राइट टाइम हो गई, लेकिन इलाहाबाद से आने वाली यह ट्रेन अभी भी लेट पहुंच रही है। सोमवार को भी यह ट्रेन चार घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा संगम एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। वहीं अहमदाबाद मेल, अंबाला-दिल्ली, सुपर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ और उत्कल एक्सप्रेस भी दो से तीन घंटे लेट रही। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे ने यात्रियों की पचास फीसदी समस्या का समाधान करते हुए नौचंदी लिंक एक्सप्रेस का अतिरिक्त रैक मुहैया करा दिया है। इसके चलते यहां से इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तो राइट टाइम हो गई, लेकिन इलाहाबाद से आने वाली नौंचदी की लेटलतीफी जारी रही। सोमवार को यह ट्रेन दोपहर करीब सवा बारह बजे पहुंची। लिंक एक्सप्रेस सहारनपुर रवाना हो गई। वहां से भी लिंक का नया रैक समय से सिटी स्टेशन पर पहुंच गया। इसके चलते नौचंदी एक्सप्रेस को समय से इलाहाबाद के लिए रवाना कर दिया गया।
लखनऊ तक हो संचालन तो हो राइट टाइम
नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन वाया लखनऊ इलाहाबाद की बजाय सिर्फ लखनऊ तक ही हो तो यह राइट टाइम हो सकती है। लंबे समय से जनप्रतिनिधि इसके लखनऊ से इलाहाबाद भेजे जाने के औचित्य पर सवाल उठाते रहे हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि लखनऊ से इलाहाबाद के लिए अनेक ट्रेन हैं। मेरठ से इलाहाबाद के लिए संगम एक्सप्रेस सीधी ट्रेन हैै। नौचंदी को सीधे लखनऊ तक ही चलाया जाए तो यह राइट टाइम हो सकती है।
विज्ञापन
खास बात
सोमवार को नौंचदी चार व संगम एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से पहुंची