{"_id":"5a382d274f1c1bc45b8bcd61","slug":"41513631015-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी में अब मोबाइल नहीं होगा आउट ऑफ रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी में अब मोबाइल नहीं होगा आउट ऑफ रेंज
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट में नहीं होगा मोबाइल कवरेज क्षेत्र से बाहर
मेरठ। छावनी क्षेत्र की और ज्यादा जन सुविधाओं के लिए कैंट बोर्ड ने कदम बढ़ा दिए हैं। जहां दो दिन पहले ही कैंट बोर्ड को दिल्ली में तीसरी बार सम्मान मिला है। वहीं अब फिर से कैंट बोर्ड ने नए सम्मान की तैयारी शुरू कर दी है। नए साल में छावनी क्षेत्र का कोई ऐसा स्थान नहीं होगा जहां पर आपके मोबाइल पर नेटवर्क नहीं होगा। इतना ही नहीं छावनी क्षेत्र की कुछ अन्य सड़कों पर सौर ऊर्जा से संचालित जेबरा क्रासिंग भी बनाए जाने का प्रस्ताव है।
छावनी परिषद् ने 2017 में जहां कार्यालय में स्मार्ट प्रवेश देने का काम किया है। वहीं जनता को पथ प्रकाश, जलापूर्ति, सड़क, नाली निर्माण, सफाई आदि की शिकायत करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था दी। जिसपर शिकायत करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर उसके निस्तारण की सूचना भी जारी की जाती है। इसके अलावा ई- टेंडरिंग की व्यवस्था भी की है। शीघ्र ही हाउस टैक्स आदि की व्यवस्था भी की जा रही है।
अब छावनी परिषद् ने पूरे कैंट क्षेत्र में मोबाइल सर्विस शुरू करने के लिए टॉवर लगाने का निर्णय लिया है। 16 स्थानों पर मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे। इसके अलावा माल रोड की तर्ज पर छावनी की अन्य कुछ सड़कों पर भी जेबरा क्रासिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
छावनी को पूरी तरह स्मार्ट किया जा रहा है। एक साल के अंदर कैंट का नजारा कुछ अलग होगा। पूरी उम्मीद है कि अगले साल मिलने वाले पुरस्कार भी मेरठ कैंट बोर्ड ही पाएगा। एमए जफर, प्रवक्ता छावनी परिषद्
खास बात
जन सुविधाओं के लिए कैंट बोर्ड ने बढ़ाए कदम, 16 स्थानों पर लगाए जाएंगे टॉवर