फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क की खस्ता हालत को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरु

सड़क की खस्ता हालत को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Mon, 04 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क की खस्ता हालत को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरु
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड की जर्जर हालत के विरोध में स्थानीय लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी जब तक रोड नहीं बनेगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के लोग फाजलपुर के सामने एकत्र हुए और वहीं पर तंबू गाढ़कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। दुष्यंत रोहटा, सम्राट मलिक, कैप्टन उदयपाल भूख हड़ताल पर हैं। सीपी शर्मा, हरेंद्र ढढरा, सुमित यादव एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहे। लोगों ने बताया कि पिछले एक साल से रोहटा रोड की हालत जर्जर है। सड़क में जगह जगह गड्ढे हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं। सीएम के निर्देश के बाद भी सड़क ठीक नहीं हुई है। एसडीएम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान गुड्डू मलिक, जनरल सिंह, रविंद्र ढढरा, उरेंद्र तेवतिया, दीपक सिरोही, वीरपाल रोहटा, सुधीर मलिक, यशवीर, पवन नेगी, सीबी वर्मा, महक सिंह, डॉ. वीपी सिंह, गौरव जिटौली, विपुल बालियान, नरेंद्र, अजय ढाका, संजीव राठी, ओंकार साहरण, प्रमोद गिरि, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed