फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हमलावरों ने गार्ड एवं शोरूम मालिक पुत्र पर फायरिंग की, दहशत

हमलावरों ने गार्ड एवं शोरूम मालिक पुत्र पर फायरिंग की, दहशत

Sun, 19 May 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों ने गार्ड एवं शोरूम मालिक पुत्र पर फायरिंग की, दहशत
हमलावरों ने गार्ड एवं शोरूम मालिक पुत्र पर फायरिंग की, दहशत
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। बाइक एवं स्कूटी सवार 6 युवकों ने शनिवार दोपहर नगर के बॉलाजी कॉलेज पहुंचकर गार्ड से मारपीट कर कॉलेज के ऑफिस में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसके बाद ये मवाना बस स्टैंड स्थित फर्नीचर शोरूम पर पहुंचे तथा दुकान मालिक के पुत्र को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस पर व्यापारियों ने हमलावरों को दबोचने का प्रयास किया परंतु वे फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

स्कूटी एवं बाइक सवार छह युवक बॉलाजी कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रबंधक कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। गार्ड संदीप चौधरी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे मारपीट करने लगे। गार्ड के शोर मचाने पर कॉलेज कर्मचारी उस ओर दौडे़ तो हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसके बाद स्कूटी, बाइक सवार हमलावर मवाना बस स्टैंड स्थित फर्नीचर शोरूम पर पहुंचे तथा मालिक के पुत्र पर फायरिंग कर दी। व्यापारी के पुत्र ने किसी तरह शोरूम में घुसकर जान बचाई। मवाना बस स्टैंड पर दिनदहाडे़ फायरिेंग होने से अफरा-तफरी मच गई और व्यापारी उस तरफ दौडे़। वहीं, व्यापारियों को अपनी ओर आता देख हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। व्यापारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने आसपास युवकों की तलाश की परंतु सुराग नहीं लग सका। पीड़ित व्यापारी एवं बॉलाजी कॉलेज के प्रबंधक ने थाने पहुंचकर तीन लोगों को नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह ने बताया कि फर्नीचर एवं बॉलाजी कॉलेज में छह युवकों द्वारा फायरिंग करने की तहरीर दी गई है। मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed