फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 लाख तक के मुद्रा लोन में सिक्योरिटी की जरूरत नहीं

10 लाख तक के मुद्रा लोन में सिक्योरिटी की जरूरत नहीं

Tue, 14 Aug 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
10 लाख तक के मुद्रा लोन में सिक्योरिटी की जरूरत नहीं
मेरठ। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि डिजिटल दौर में बैंक ने ग्राहकों के लिए कई सुविधाएं दी हैं। देश के बैंकों द्वारा दिए गए कुल होम लोन में 32 प्रतिशत हिस्सा एसबीआई का है। जल्द ही बैंकों में और बेहतर सुविधाएं नजर आएंगी।
विज्ञापन

चेयरमैन ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि देश भर में एसबीआई की 22500 शाखाओं में 42.50 लाख ग्राहक हैं। उनके चालू और बचत खातों में 27.47 लाख करोड़ रुपया जमा है, जो बैंक में कुल जमा रकम का 45.07 प्रतिशत है। बैंक ने कुल 19 लाख 9 हजार करोड़ लोन दिया हुआ है। होम लोन के मामले में देश के सभी बैंकों में 32 प्रतिशत शेयर एसबीआई का है। ऑटो लोन में ये शेयर 35 प्रतिशत है। देश भर में 59 हजार एटीएम में 24 घंटे कैश की सुविधा पर वर्क चल रहा है।
विज्ञापन

रोज खुल रहे 27 हजार खाते
चेयरमैन के अनुसार डिजिटल इंडिया में योनो नाम के एप को डाउनलोड कर ग्राहक घर बैठे बैंक की सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसमें ऑनलाइन बैंक खाता खुल जाएगा। 83.30 लाख लोगों ने ये एप डाउनलोड किया है। इसमें रोजाना ढाई लाख लोग लेनदेन कर रहे हैं। एप से रोजाना 27 हजार खाते खुल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 हजार करोड़ का मुद्रा लोन
चेयरमैन के अनुसार मध्यमवर्गीय लोगों को खुद का कारोबार शुरू करने के लिए बैंक ने मुद्रा लोन योजना शुरू की है। इसमें 10 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी सिक्योरिटी के दिया जाएगा। चार वर्षों में करीब 14 लाख लाभार्थियों को 28 हजार करोड़ रुपये तक का मुद्रा लोन दिया जा चुका है। सालाना लक्ष्य फिक्स कर लोन दिया जा रहा है। यदि किसी बैंक में मुद्रा लोन के नाम पर सिक्योरिटी मांगी जाती है, तो ग्राहक शिकायत कर सकता है।

87 फीसदी जनधन खातें एक्टिव
देश की एसबीआई शाखाओं में 42.50 लाख खातों में करीब 13 लाख खाते जनधन और अन्य सरकारी योजनाओं से जुडे़ लाभार्थियों के हैं। 87 प्रतिशत जनधन खाते सामान्य खातों की तरह चल रहे हैं। इनमें जमा रकम भी बढ़ी है। वहीं, सुविधाओं के साथ स्टाफ के व्यवहार को बेहतर बनाने को उच्चस्तर पर वर्क हो रहा है।


खास बातें:
एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, होम लोन का 32 फीसदी हिस्सा एसबीआई का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed