{"_id":"5a109d7c4f1c1b97678bc795","slug":"31511038332-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना की तरह नहीं होगा अब पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना की तरह नहीं होगा अब पलायन
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में एलान किया कि कैराना की तरह अब पलायन नहीं होगा। अपराधियों को ही प्रदेश से पलायन करना होगा। कानून व्यवस्था से प्रदेश में कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2017 से पहले प्रदेश में अपहरण, दंगे, वसूली आदि चरम पर थे। बहन, बेटी और व्यापारी खुद को असुरक्षित समझते थे। अपराधियों का बोलबाला था। परिणाम यह रहा कि व्यापारी पलायन कर गए। अब कैराना जैसी घटनाएं नहीं होने दी जाएगी। जो व्यापारी वहां से पलायन कर गए हैं उन्हें भी वापस लाया जाएगा। कहा कि अब समय बदमाशों के यहां से पलायन करने का है।
...समझ में आ गया होगा
योगी ने कहा कि बहन, बेटियों की सुरक्षा का मुकम्मल इंतजाम है। यह बदमाशों को बेहतर ढंग से समझ भी आ गया होगा। बदमाश या तो कानून की भाषा समझ जाएं अन्यथा समझा दी जाएगी। अपराधियों पर पुलिस का फंदा होगा। कानून को ठेंगा दिखाने वालों को किस तरह से समझाया जाएगा, यह बात सब भलीभांति समझ गए होंगे।