फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   3,042 candidates took the entrance exam for the LLM program, and 1,507 for the M.Ed. program.

Meerut News: एलएलएम में 3042, एमएड में 1507 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

Thu, 20 Aug 2026 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
3,042 candidates took the entrance exam for the LLM program, and 1,507 for the M.Ed. program.
शहर के चार केंद्रों पर हुई परीक्षा, कुलपति ने चारों केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एलएलएम और एमएड प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के लिए मेरठ में चार केंद्र बनाए गए थे।

इनमें एनएएस डिग्री कॉलेज, मेरठ कॉलेज, आरजी पीजी कॉलेज और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित काशीराम शोधपीठ शामिल रहे। प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई एलएलएम प्रवेश परीक्षा में 4002 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 3042 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 960 अनुपस्थित रहे। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित एमएड प्रवेश परीक्षा में 2386 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें 1507 ने परीक्षा दी और 679 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने सभी चारों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा संचालन, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु और संतोषजनक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed