फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi To Meerut 30 Rapid and 10 Metro Train: 30 rapid and 10 metro rail will run from Delhi to Meerut

दिल्ली से मेरठ तक दौड़ेंगी 30 रैपिड और 10 मेट्रो रेल, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

Tue, 04 Aug 2020 05:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Aug 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
Delhi To Meerut 30 Rapid and 10 Metro Train: 30 rapid and 10 metro rail will run from Delhi to Meerut
दिल्ली से मेरठ

रैपिड रेल प्रोजेक्ट को रफ्तार देने के लिए दिनोंदिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिलर, ट्रैक से लेकर ट्रेनसेट तक सभी का टेंडर फाइनल किया जा रहा है। दो प्रमुख चरणों में काम भी तेजी से चल रहा है, जिससे दिल्ली से मेरठ का सफर वर्ष-2025 में एक घंटे से भी कम समय में पूरा हो सके। शुरुआत में दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल के 30 ट्रेनसेट और मेरठ मेट्रो के 10 ट्रेनसेट चलेंगे। इसके लिए टेंडर को मई-2020 में फाइनल कर दिया गया था। वेबसाइट पर टेंडर स्वीकार पत्र के डाउनलोड होने के बाद ट्रेनसेट की संख्या सामने आई है।

विज्ञापन


82 किमी के इस रेलवे ट्रैक पर मेरठ सीमा में मेट्रो भी दौड़ाने का प्लान है। इसके लिए मेरठ मेट्रो के अलग से स्टेशन तय किए गए हैं। वहीं दोनों ट्रेनों के कोच बनाने का जिम्मा गुजरात में निर्माण करने वाली बॉम्बिर्डियर कंपनी को सौंपा गया है। यही कंपनी रैपिड और मेट्रो के ट्रेनसेट बनाकर एनसीआरटीसी को सौंपेगी। कंपनी दोनों डिपो में ट्रेनसेट की मरम्मत का कार्य भी देखेगी। इसके लिए अलग-अलग वर्षों के लिए मेंटीनेंस खर्च भी तय किया गया है। 
विज्ञापन


25 अरब का टेंडर
गुजरात में स्थित बॉम्बर्डियर कंपनी को ट्रेनसेट का जिम्मा 25 अरब 76 करोड़ 93 लाख पांच हजार 936 रुपये में दिया गया है। इस टेंडर में कोच का डिजाइन, दुहाई, मोदीपुरम डिपो का रखरखाव, कोच की टेस्टिंग आदि कार्य शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं ट्रेन सेट
ट्रेन सेट का मतलब एक पूरी ट्रेन से है। रैपिड रेल में छह कोच होंगे। कोच लगने के बाद यह एक ट्रेन सेट कहलाएगा। वहीं, मेरठ मेट्रो में एक ट्रेन सेट में तीन कोच होंगे। ये परतापुर से मोदीपुरम तक चलेगी। वहीं, रैपिड रेल का रूट मोदीपुरम से सरायकाले खां तक होगा। 

ये हैं मेरठ मेट्रो के स्टेशन
परतापुर, रिठानी, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, एमईएस कॉलोनी, डोरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed