फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्कूल ने छात्रों को अल्पसंख्यक दर्शाकर छात्रवृति ली

स्कूल ने छात्रों को अल्पसंख्यक दर्शाकर छात्रवृति ली

Sun, 19 May 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
स्कूल ने छात्रों को अल्पसंख्यक दर्शाकर छात्रवृति ली
स्कूल ने छात्रों को अल्पसंख्यक दर्शाकर छात्रवृत्ति ली
विज्ञापन

मवाना। गांव अहमदपुरी निवासी ग्रामीण ने एसडीएम से ग्राम सौंदत्त स्थित एक प्राइवेट स्कूल द्वारा उसके पुत्र समेत कई अन्य छात्रों को सिख एवं ईसाई दर्शाकर सरकार से छात्रवृत्ति प्राप्त कर करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस बाबत उपजिलाधिकारी ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को जांचोपरांत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

परीक्षितगढ़ के गांव अहमदपुरी निवासी जयकुमार पुत्र दाताराम ने एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका पुत्र सक्षम गांव सौंदत्त स्थित एक पब्लिक स्कूल का छात्र है। शैक्षिक सत्र 2018-19 में उसका पुत्र इस विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता था। उन्होंने स्कूल संचालक पर आरोप लगाया कि उसके पुत्र तथा कई छात्रों को अवैध तरीके से सिख एवं ईसाई जाति दर्शाकर सरकार से अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति प्राप्त कर ली तथा स्वयं उसका उपभोग कर लिया। उसका पुत्र व अन्य छात्र प्रजापति, कश्यप व ब्राह्मण आदि जाति के हैं। विद्यालय संचालक अवैध कार्य करने के बाद भी उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की धमकी दे रहा है। शिकायती पत्र में जांच कराकर इस प्रकार का गलत कार्य करने वाले स्कूल को बंद कराने की मांग की है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मेरठ को प्रकरण में नियमत: जांचोपरांत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed