फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन मीटर चौड़ाई जमीन पर खड़ा होगा एलिवेटेड ट्रैक

तीन मीटर चौड़ाई जमीन पर खड़ा होगा एलिवेटेड ट्रैक

Tue, 12 Mar 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
तीन मीटर चौड़ाई जमीन पर खड़ा होगा एलिवेटेड ट्रैक
तीन मीटर चौड़ाई जमीन पर खड़ा होगा एलिवेटेड ट्रैक
विज्ञापन

- रैपिड रेल के शिलान्यास के बाद तेज गति से हो रहा कार्य
- एनसीआरटीसी ने वीडियो में बताईं प्रोजेक्ट की खूबियां
- 67 किमी ट्रैक बनाया जाएगा एलिवेटेड
दीपक भारद्वाज
मेरठ। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का शिलान्यास होने के बाद कार्यों को तेज कर दिया गया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की तरफ से प्रोजेक्ट के एलाइनमेंट और टेंडर पर कार्य किया जा रहा है। एनसीआरटीसी ने प्रोजेक्ट में तेज गति दिखाते हुए पहले चरण के निर्माण कार्य से पहले किए जाने वाले कार्य को एक साल में पूरा कर रखा है। साहिबाबाद से दुहाई के बीच होने वाले पहले चरण के निर्माण कार्य में चंद महीनों का इंतजार है। एनसीआरटीसी ने 82 किमी के प्रोजेक्ट की वीडियो बनाकर इसकी खूबियों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल के एलिवेटेड ट्रैक के लिए तीन मीटर की चौड़ाई पर ही एलिवेटेड ट्रैक को खड़ा कर दिया जाएगा। वीडियो में बताया गया है कि चार लेन के निर्माण के लिए 40 मीटर चौड़ी जमीन की जरूरत होती है, लेकिन, प्रोजेक्ट के लगभग 67 किमी के एलिवेटेड ट्रैक के लिए मात्र ढाई से तीन मीटर चौड़ाई की जरूरत होगी। जिससे आसानी से बिना व्यवधान के दिल्ली-मेरठ हाईवे पर इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 82 किमी के प्रोजेक्ट में 15 किमी अंडरग्राउंड और 67 किमी ट्रैक एलिवेटेड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

घने कोहरे के लिए कंट्रोल सिस्टम
वीडियो में घने कोहरे और बारिश में बनाए जाने के लिए सेंट्रल कंट्रोल सिस्टम बनाया जाएगा। यहां वर्ल्ड क्लास मशीनों, सिग्नल आदि द्वारा ऐसे मौसम में रैपिड रेल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जिससे बिना रुके यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से समय पर पहुंच सकेंगे। वहीं, 5-10 किलोमीटर की दूरी पर स्टेशन तय किए गए हैं। इसके लिए स्टेशनों का एलाइनमेंट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-कंस्ट्रक्शन के लिए निकला टेंडर
पहले चरण के निर्माण कार्य शुरू करने से पहले एनसीआरटीसी ने 11 मार्च को प्री-कंस्ट्रक्शन स्टेज के सिविल कार्य के लिए टेंडर निकाला है। 10 अप्रैल को टेंडर खोला जाएगा। एनसीआरटीसी का दावा है कि पहले चरण का निर्माण कार्य अगले छह महीनों के अंदर जमीन पर दिखने लगेगा। पहले चरण में 16.5 किलोमीटर ट्रैक का कार्य शुरू किया जाना है।
----------------------------
वर्जन...
तैयारियों को तेज गति
हमारी तरफ से तैयारियों को तेज गति दी जा रही है। एलिवेटेड ट्रैक के लिए ढाई और तीन मीटर चौड़ाई की जरूरत है। इसके बाद आसानी से ट्रैक बनाया जा सकता है।
-सुधीर कुमार शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed