{"_id":"5b85ad5742c792466c101386","slug":"21535487319-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने समस्याओं को लेकर कैंपस में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने समस्याओं को लेकर कैंपस में दिया धरना
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीसीएसयू कैंपस में शिक्षकों का धरना
मेरठ। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय- महाविद्यालय शिक्षक महासंघ फुफुक्टा के आह्वान पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मूटा) के नेतृत्व में शिक्षकों ने मंगलवार को विवि कैंपस में धरना दिया।
शिक्षकों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कराने एवं पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। विवि से संबद्घ अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों ने विवि परिसर स्थित वटवृक्ष के नीचे धरना एवं प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता मूटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गजेंद्र सिंह ने की। मुख्य वक्ता फुफुक्टा के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों के लिए हमें लंबी लड़ाई लड़नी होगी। धरने का संचालन मूटा के महामंत्री जय कुमार सरोहा ने किया। अन्य वक्ताओं में प्रोफेसर विकास शर्मा, डॉ. योगेंद्र विकल, डॉ. निवेदिता मालिक, डॉ. राजेश मालिक, डॉ नीलम पंवार, डॉ. बीना राय, डॉ. स्नेहवीर पुंडीर, डॉ. अंशु उज्जवल समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।