फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रजापति संगठन की बैठक में सामाजिक चेतना पर जोर

प्रजापति संगठन की बैठक में सामाजिक चेतना पर जोर

Mon, 16 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रजापति संगठन की बैठक में सामाजिक चेतना पर जोर

विज्ञापन

संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: रोहताश कुमार
मेरठ। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की कार्यकारिणी की बैठक आईएमए हॉल निकट बच्चा पार्क पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहताश कुमार प्रजापति ने पिछड़ा वर्ग वर्गीकरण आयोग के समक्ष रखी गई मांग एवं ज्ञापन के बारे में अवगत कराया। बैठक में तय किया गया कि आयोग के समक्ष अति पिछड़ा वर्ग में सम्मिलत किए जाने के लिए मजबूती से अपना पक्ष रखा जाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रदेशों के संगठनों को मजबूत करने के लिए कहा कि प्रदेश अध्यक्षों व महासचिव अपनी-अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर समाज के लोगों को जोड़ें। बैठक में प्रजापति महासभा काशीपुर सहित हरदोई, दिल्ली प्रदेश, गुजरात एवं मारवाड़ी महासभा दिल्ली ने अपने-अपने संगठनों का विलय राष्ट्रीय प्रजापति महासभा में किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाहर से आए सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में जिलाध्यक्ष मुख्य संरक्षक हंसराज भौरिया, मुख्य संयोजक फिरेराम प्रजापति एवं रजनीकांता एडवोकेट, मनीष प्रजापति, आनंद प्रजापति, जयकरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed