{"_id":"5a382e244f1c1b9e678c28c5","slug":"21513631268-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली को लेकर 28 को एमडी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली को लेकर 28 को एमडी का घेराव
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
28 को करेंगे एमडी का घेराव
मेरठ। बिजली संबंधित समस्या को लेकर व्यापार मेरठ मंडल की मासिक बैठक चैंबर भवन बांबे बाजार पर हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले 28 दिसंबर को एमडी पावर कारपोरेशन का घेराव किया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कर्मचारियों की मनमानी से आम आदमी से लेकर व्यापारी तक सभी आहत हैं। एडवोकेट विवेक कुमार ने बैंकों से होने वाली परेशानी और उनसे बचने के लिये विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान खरखौदा, बहसूमा, हसनपुर, इंचौली आदि स्थानों से शैवाल दुबलिश, राजकुमार त्यागी, आशीष, सतीश प्रजापति, राजेंद्र यादव, अमित कंसल, इसरार अहमद, सुनील वर्मा, आरके शर्मा, निशांक अग्रवाल आदि रहे।