फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मतदान रुझान पर भारी पड़ा रिजर्वेशन

मतदान रुझान पर भारी पड़ा रिजर्वेशन

Thu, 23 Nov 2017 03:38 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 03:38 AM IST
विज्ञापन
मतदान रुझान पर भारी पड़ा रिजर्वेशन
राजदीप जाखड़
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम चुनाव में उम्मीद से कम मतदान होने के पीछे के कारणों में मुख्य मेयर सीट का आरक्षित होना माना जा रहा है। लोगों की वोट कटने और दिलचस्पी नहीं दिखाने के चलते आंकड़ा 51 फीसदी को भी नहीं छू सका। कम मतदान प्रतिशत के चलते मेयर प्रत्याशियों में खलबली है। फिलहाल सभी का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। शहर की खिदमत करने की ताकत किसे मिलेगी एक दिसंबर को साफ होगा।
नगर निगम में महापौर का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने के चलते चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सूरमाओं के सपने चकनाचूर हो गए थे। पार्टी हाईकमान के फरमान के चलते इन नेताओं ने सक्रियता तो दिखाई, लेकिन पार्टी प्रत्याशी के लिए वोटरों को बूथ तक पहुंचाने के लिए ताकत नहीं लगाई। इसका असर रहा कि सामान्य वर्ग के वोटर ने बूथ से दूरी बनाए रखी। हालांकि जो वोटर पहुंचे, उन्हें बूथ तक पहुंचाने में पार्षद प्रत्याशियों का बड़ा हाथ रहा। पार्षद प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए रहे। वे स्वयं और उनके समर्थक कॉलोनियों में पहुंचकर मतदान करने की अपील करते दिखाई दिए। पार्षद प्रत्याशी एक से दूसरे बूथ तक चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

सामान्य और ओबीसी बहुल इलाकों में कम रहारुझान
सामान्य, ओबीसी बहुल इलाकों में मतदान के प्रति रुझान बेहद कम दिखाई दिया। गेटबंद कॉलोनियों से मतदाताओं ने बूथ तक पहुंचने में बहुत कम दिलचस्पी दिखाई। वे दोपहर को या शाम को वोट डालने जाने की बात कहकर बहाना बनाते रहे। हालांकि दलित एवं मुस्लिम बहुल इलाकों के वोटरों में उत्साह दिखाई दिया। इनके बूथों पर सुबह से शाम तक लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य होती सीट तो अलग दिखती रंगत
शहरवासियों का कहना है कि मेयर सीट अगर सामान्य होती तो चुनाव का रंग दूसरा होता। पार्टियों के धुरंधरों ने मेयर चुनाव की पूरी तैयारी कर रखी थी। पिछले एक साल से दावतों का दौर चल रहा था। समर्थकों और कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए बोला हुआ था। आरक्षण की घोषणा से सामान्य जाति के प्रत्याशियों के अरमानों पर पानी फिर गया। अपना टिकट नहीं होने पर न तो उन्होंने चुनाव में दिलचस्पी दिखाई और न ही कार्यकर्ताओें और समर्थकों में जोश भरा।
मुख्य बातें
सामान्य जाति में नहीं दिखाई दिया मतदान के प्रति ज्यादा रुझान
पार्षद प्रत्याशियों की मशक्कत के बाद ही बूथ तक पहुंचे मतदाता
कार्यकर्ता काटते रहे मतदाताओं के घरों के चक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed