फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   90 वार्डों की रिपोर्ट के बाद तय किए जाएंगे सपा के प्रत्याशी

90 वार्डों की रिपोर्ट के बाद तय किए जाएंगे सपा के प्रत्याशी

Tue, 19 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
90 वार्डों की रिपोर्ट के बाद तय किए जाएंगे सपा के प्रत्याशी
रिपोर्ट के बाद तय किए जाएंगे सपा के प्रत्याशी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। महानगर समाजवादी पार्टी ने भी निगम चुनावों को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है। 90 वार्डों की रिपोर्ट केबाद पार्टी के प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। 23 सितंबर के राज्य सम्मेलन केबाद इसकी रूपरेखा तैयार होगी।
नगर निगम चुनावों में पार्टी केसंभावित प्रत्याशियों का चयन करने के लिए पार्टी प्रत्याशी की सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक और सामाजिक सेवा का अवलोकन किया जाएगा। 23 सितंबर को सपा का लखनऊ में राज्य सम्मेलन है। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर सभी 90 वार्डों में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों एवं पुराने कार्यकर्ताओं को प्रभारी बनाया जाएगा। इनसे सामाजिक, भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति की रिपोर्ट लेकर पार्षद पद के प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। पार्टी केसक्रिय सदस्यों को ही पार्षद और महापौर पद का प्रत्याशी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी केमहानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी ने बताया कि पार्टी पूरी तरह से पारदर्शिता अपना कर प्रत्याशियों का चयन करेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा नगर निगम केवार्डों में विकास कार्य के लिए शासन स्तर से भारी धनराशि का आवंटन किया गया था, जिसका परिणाम है कि महानगर में मलिन, दलित, पिछड़ी, अल्पसंख्यक व पॉश कालोनियों में बिना भेदभाव के विकास के कार्य कराए गए हैं। भाजपा, महापौर और उनकेबोर्ड के नाम कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं है। भाजपा की विकास विरोधी नीति का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
नगर निगम चुनावों के लिए सपा कस रही कमर, 23 सितंबर केबाद तय की जाएगी रूपरेखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed