{"_id":"5b8ef12e867a55482d17c3b0","slug":"201536094510-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से स्कूनर चैंपियनशिप में शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से स्कूनर चैंपियनशिप में शुरू
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज से शुरू होगी स्कूनर चैंपियनशिप
मेरठ। एलेक्जेंडर ऐथलेटिक क्लब यूपी स्टेट ओपन फर्स्ट रेंकिग स्कूनर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को एलेक्जेंडर क्लब में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। सेक्रेटरी मुकेश गुप्ता ने बताया कि डॉ. बीएल अरोड़ा की स्मृति में एलेक्जेंडर ऐथलेटिक क्लब यूपी स्टेट फर्स्ट रेंकिंग स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप पांच से 13 सितंबर तक चलेगी। बुधवार से शुरू होने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन करेंगे। बताया कि स्कूनर चैंपियनशिप में पहली बार 116 खिलाड़ियों ने एंट्री कराई है। स्कूनर में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ, इलाहाबाद, बनारस, बरेली, कानपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, मोदीनगर, पीलीभीत, गोंडा, गोरखपुर, गाजियाबाद, हापुड़ आदि जिलों से खिलाड़ी आ रहे हैं। बताया कि इस चैंपियनशिप में यूपी चैंपियन नंबर एक अक्षय कुमार लखनऊ और नम्बर दो खिलाड़ी पारस गुप्ता आगरा से शामिल होंगे। वहीं पूर्व चैंपियन निशिथ प्रकाश मेरठ भी प्रतिभाग करेंगे। डॉ. अरविंद जैन, डॉ. राजन गुप्ता, राजीव अग्रवाल, संजय शर्मा, प्रदीप कुमार गोयल, अनिल कुमार, हिमांशु बंसल और अशोक सचदेवा आदि मौजूद रहे।