{"_id":"5b8ef007867a55485506bdd1","slug":"191536094215-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल देश का सबसे बड़ा घोटाला: संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल देश का सबसे बड़ा घोटाला: संजय सिंह
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल देश का सबसे बड़ा घोटाला
मेरठ। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राफेल घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला है। केंद्र सरकार ने अपनी चहेती रिलायंस कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए इतना बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी कालेधन को सफेद करने के लिए की गई थी, जिससे आम जनता को परेशानी हुई, जबकि काले धन के जमाखोरों ने साठगांठ करके कालेधन को सफेद कर लिया। गन्ने के भुगतान की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है।
शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित करने, युवाओं को नौकरी, महिलाओं-बेटियों को सुरक्षा, किसानों की कर्जमाफी, पुरानी पेंशन की बहाली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना, संविदाकर्मियों को नियमित करना, गंगा की सफाई जैसे मुद्दों पर आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में दूसरे चरण की जन अधिकार पदयात्रा सहारनपुर से गौतमबुद्धनगर तक की जा रही है। यह यात्रा मंगलवार को मोदीपुरम पहुंची। मोदीपुरम में ही कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करेंगे और बुधवार सुबह मेरठ पहुंचेंगे। रास्ते में सांसद संजय सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जगह जगह सांसद संजय सिंह का स्वागत किया गया। पदयात्रा में प्रमुख रूप से पश्चिम प्रांत के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, सचिव पंकज पाठक, मेरठ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गौड़, मेरठ जिला सचिव गुरमिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश बिहार कोऑर्डिनेटर समर कुमार, दिल्ली से विधायक नरेश बालियान, राजेश ऋषि, पार्षद रमेश मटियाला, प्रवीण कुमार, नरेंद्र गिरिशा, किशनवती, जितेंद्र, दिल्ली महिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, मनीष सिंह, अंकुश कुमार आदि शामिल हुए।
नकली मुद्दों पर राजनीति कर रही भाजपा
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा गोवंश, लव जेहाद जैसे नकली मुद्दों पर राजनीति कर रही है। भाजपा मजहब के नकली मुद्दों पर आपस में लड़ाकर नफरत फैलाने का काम करती है। उत्तर प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए आम आदमी पार्टी दिन रात मेहनत कर रही है।