फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक सवार दंपति को लूटा, महिला गंभीर

बाइक सवार दंपति को लूटा, महिला गंभीर

Sun, 19 May 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दंपति को लूटा, महिला गंभीर
बाइक सवार दंपति को लूटा, महिला गंभीर
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ से शनिवार देर शाम बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे बुलंदशहर निवासी दंपती को गांव कैली से आगे पुलिस चौकी के सामने पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने नाकाम रहने पर उनकी बाइक धक्का देकर गिरा दी। इसके बाद हजारों रुपये लूटकर फरार हो गए। वहीं, राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल महिला को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

बुलंदशहर के गांव शाहपुर निवासी पदम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह शनिवार को अपनी पत्नी बबीता व आठ वर्षीय बेटे आयुष के साथ बाइक से मेरठ किसी रिश्तेदारी में आये थे। देर शाम सभी लोग बाइक से घर वापस लौट रहे थे। करीब नौ बजे उनकी बाइक हापुड़-मेरठ रोड पर गांव कैली में बीआर इंटरनेशनल स्कूल के समीप पहुंची। धीरखेड़ा पुलिस चौकी के सामने पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर गन प्वाइंट पर उन्हें रोकने का प्रयास किया। पदम सिंह ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने उसे लात मारकर गिरा दी। इस पर बदमाश महिला का पर्स लूटकर ले गये। पदम सिंह ने राहगीरों की मदद से बबीता को पहले मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके बाद महिला की गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed