{"_id":"5a70d5174f1c1b8a268b76e7","slug":"181517344023-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला केयर टेकर, एस्केलेटर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला केयर टेकर, एस्केलेटर बंद
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं मिला केयर टेकर, फिर बंद हुआ एस्केेलेटर
मेरठ। सिटी स्टेशन का एस्केेलेटर लोकार्पण के बाद भी बंद पड़ा है। रेलवे अधिकारियों का तर्क है कि केयर टेकर नहीं मिलने से एस्केलेटर को बंद रखा जा रहा है।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एस्केलेटर स्थापित किया है। करीब छह महीने पहले स्थापित हुए एस्केलेटर का तीन दिन पहले मेरठ-हापुड़ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकार्पण किया था। उनका कहना था कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया एस्केलेटर अब बंद नहीं होगा। इसके लिए उन्होंने रेलवे से जल्द ही केयर टेकर मुहैया कराने की बात कही थी। इस मौके पर पहुंचे एडीआरएम राजीव धनकड़ ने भी केयर टेकर की नियुक्ति जल्द ही करने की बात कही थी। लेकिन तीन दिन से एस्केलेटर पहले की तरह ही बंद पड़ा हुआ है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि जब तक एस्केलेटर को हैंडल करने के लिए स्टाफ की नियुक्ति नहीं होगी तब तक इसे चलाया जाना मुश्किल है।