{"_id":"5e027dbb8ebc3e87ad58a781","slug":"18-samples-of-cake-biscuits-meerut-news-mrt4604184144","type":"story","status":"publish","title_hn":"केक-बिस्किट के 18 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केक-बिस्किट के 18 नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केक-बिस्किट के 18 नमूने लिए
मेरठ। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। टीम ने केक और बिस्किट समेत 18 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि माधवपुरम और सूरजकुंड से केक, मिल्क पाउडर और रस्क के पांच नमूने लिए। बागपत रोड और सोतीगंज से बिस्किट, नमकीन जीरा कुकीज और केक के तीन, सरधना से क्रीम रोल के तीन नमूने लिए। औद्योगिक क्षेत्र, मोहिउद्दीनपुर और भूड़बराल से केक, किशमिश, आटा और मिक्स मसाला के पांच नमूने लिए। इसके अलावा मवाना से मिल्क रस्क के दो नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि एफएसडीए क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर अभियान चला रहा है। टीम में फूड इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार, रीना शर्मा, अरुण कुमार, सुभाष मौर्य और अनिल गंगवार आदि रहे।