फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कल से प्रारंभ होंगी सीबीएसई परीक्षाएं

कल से प्रारंभ होंगी सीबीएसई परीक्षाएं

Fri, 01 Mar 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
कल से प्रारंभ होंगी सीबीएसई परीक्षाएं
कल से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं
विज्ञापन

- सीबीएसई परीक्षा के सिटी कोर्डिनेटर ने दिए जरूरी टिप्स
- कहा- परीक्षा से पहले और बाद में न करें पेपर की चर्चा
- 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर नहीं मिलेगी एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं व 12वीं की मुख्य विषयों की बोर्ड परीक्षाएं 02 मार्च से शुरू हो रही हैं। पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, लेकिन छात्रों को 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों में एंट्री नहीं मिलेगी। पहले दिन 10वीं के छात्रों का इंफोटेक और 12वीं के छात्रों का इंग्लिश का पेपर है। सीबीएसई ने परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए मेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एचएम राउत को सिटी कोर्डिनेटर व केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल सुधांशु शेखर को डिप्टी सिटी कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। दोनों ही कोर्डिनेटर छात्रों को परीक्षा संबंधी टिप्स दे रहे हैं।

9:30 बजे तक एंट्री कर लें छात्र
सिटी कोर्डिनेटर एचएम राउत का कहना है कि छात्र हर हालत में एग्जाम सेंटर पर 9:30 बजे तक एंट्री कर लें। 10 बजे के बाद छात्रों को सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र एक दिन पहले जाकर देख लें, ताकि परीक्षा वाले दिन केंद्र खोजने के लिए परेशान न होना पड़े। परीक्षा केंद्र में बिना स्कूल यूनिफार्म के प्रवेश नहीं मिलेगा। अपने साथ आईकार्ड, एडमिट कार्ड अवश्य ले जाएं। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की डिवाइस, गैजेट व घड़ी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल, ट्रांसपेरेट स्टेशनरी पाउच, नीले पेन के अलावा कुछ भी सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

बच्चों को सेंटर पर छोड़कर आएं अभिभावक
डिप्टी सिटी कोर्डिनेटर सुधांशु शेखर का कहना है कि छात्र इस समय नए या कठिन विषय को न पढ़ें। जो अब तक पढ़ा है, उस पर फोकस करें। परीक्षा का, प्रश्न-पत्र का, अंकों का तनाव न रखें। आत्मविश्वास के साथ परीक्षा केन्द्र पर जाएं। तीन घंटे के प्रश्न-पत्र में कम से कम 10 मिनट पुनरावृत्ति के लिए अवश्य रखें। प्रश्न-पत्र ध्यान से पढ़ें, जो भी खण्ड उठाएं उसे क्रमानुसार करें। प्रश्न संख्या एवं खंड भली-भांति लिखें। भोजन में मेवे, फल, अनाज लें। लगातार एक जगह बैठकर न पढ़ें। पर्याप्त नींद जरूर लें। परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के बाद प्रश्न-पत्र के विषय में चर्चा न करें। स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। अपने वाहन की गति पर पूर्ण नियंत्रण रखें। संभव हो तो माता-पिता बच्चों को स्वयं परीक्षा केन्द्र तक लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में 140 स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा
मेरठ जिले में 140 स्कूलों के 25603 छात्र सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष 133 स्कूलों के छात्र शामिल हुए थे। इस वर्ष 140 स्कूलों के छात्र पेपर देंगे। 6 नए स्कूल जुड़े हैं। दसवीं में 13346 व 12वीं में 12257 छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे। 31 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed