फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहीदों की शहादत को कभी बदनाम मत करना....

शहीदों की शहादत को कभी बदनाम मत करना....

Mon, 16 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
शहीदों की शहादत को कभी बदनाम मत करना....
शहीदों की शहादत को कभी बदनाम मत करना...
विज्ञापन

मेरठ। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर डी ब्लॉक शास्त्रीनगर के 15वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी।

कवि सम्मेलन का उद्घाटन डॉ. अमित कुमार जैन व डॉ. सान्या जैन ने किया। मोहनलाल जैन ने भगवान महावीर के चित्र का अनावरण किया। डॉ. सम्यक जैन ने दीप प्रज्जवलित किया। कवि सौरभ जैन सुमन ने कवियों का परिचय कराते हुए कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। सौरभ जैन सुमन ने कवि सम्मेलन के संचालन की कमान संभालते हुए राजनीति पर कुछ यूं कहा कि राजनीति की देहरी पर उपहास हो गया, खाया-पिया बैठ गए उपवास हो गया॥। कवि श्रीकांत श्री ने शहीदों की शान में पढ़ा कि नमन करना या मत करना कोई कुछ न कहेगा पर, शहीदों की शहादत को कभी बदनाम मत करना। कवयित्री योगिता चौहान ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर अपनी पंक्तियों को यूं पढ़ा कि बचपना छोड़ जब में सयानी हुई, मनचलो की मैं तब से कहानी हुई, एक नया हर्ष उल्लास, विश्वास था, एक पागल की मैं भी दिवानी हुई॥ कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता ने हास्य व्यंग्य की कविता पढ़ते हुए यूं कहा कि हंसाता हूं कि गम सबके देखकर रह नहीं सकता, कसता हूं व्यंग्य क्योंकि बुराई सह नहीं सकता। मगर मजबूरियां मेरी भी शायद कुछ तो होती हैं, अब हर बात लफ्जों में तो मैं भी कह नहीं सकता। कवि विनोद पाल ने यूं कहा कि आपके लिए चंद कतरे लहू के लाया हूं। खुद मुरझा गया हूं पर फूल खुशबू के लाया हूं और आप लोगों को ताली बजानी ही होगी, मैं घर से पत्नी के पांव छूकर आया हूं॥ कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र कुमार जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर मुकेश चंद्रा रहे। अजेंद्र कुमार जैन, देवेंद्र जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। हुलास चंद जैन, अभिषेक जैन, सुभाष जैन, मनीष जैन, विकास जैन, अंकित जैन, मेहुल जैन, दिनेश कुमार जैन, अनिल जैन, राजीव जैन, विपिन जैन, मनोज जैन आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed