{"_id":"5ac6857c4f1c1bed618b5bdd","slug":"171522959740-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू जगजीवन राम का 111वा जन्म दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू जगजीवन राम का 111वा जन्म दिवस मनाया
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबू जगजीवन राम की 111वीं जयंती मनाई
मेरठ। आल इंडिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा की ओर से डिग्गी तिराहा स्थल पर बाबू जगजीवन राम की 111 वीं जयंती मनाई। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता महात्मा ज्ञानदास महंत व संचालन सुभाषचंद्र ने किया। मुख्य वक्ता ऑल इंडिया रविदास समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत सिंह ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बाबू जी पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के मंत्री मंडल में रहकर राष्ट्र की सेवा की और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। उन्हें भारत रत्न देने की मांग की गई। इस दौरान विचार गोष्ठी में मास्टर तिलक राम, मंगल सिंह गिल, ब्रजपाल सिंह, सुनील कुमार, ओमदत्त, प्रमोद हरित, लालमन, अशोक सागर, विजेंद्र, गंगासागर, अनुज, रवि, प्रयाग व अतर सिंह मौजूद रहे। वहीं डॉ. भीमराव आंबेडकर कल्याणकारी सेवा संस्थान की ओर से डिग्गी चौराहा पार्क कार्यक्रम हुआ। शिक्षाविद अमर सिंह ने कहा कि बाबू जी ने देश के लिए बड़े काम किए। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल सहगल ने किया। सीमा जाटव, वीना गौतम, रजनी ने भी बाबू उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ज्योति प्रसाद जाटव, चतर सिंह, अनीता, सुमेर सिंह वर्मा, टीकम सिंह, कुलदीप सिंह, दीपक कुमार, संजय, सुधीर मौजूद रहे।