{"_id":"59c0325f4f1c1b91688b55ae","slug":"171505768031-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला प्रक्रिया को चार महीने पूरे, 23 सितंबर तक दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला प्रक्रिया को चार महीने पूरे, 23 सितंबर तक दाखिले
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाखिला प्रक्रिया को चार महीने पूरे, 23 तक तिथि बढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीसीएसयू के सत्र 2017-18 में दाखिला प्रक्रिया शुरू हुए चार महीने हो गए हैं। कॉलेजों की मांग और खाली सीटों के हाल को देखते हुए प्रक्रिया खिंचती चली जा रही है। ऑनलाइन प्रणाली में चार महीने दाखिले में ही खर्च हो जाएं तो सत्र कैसे पटरी पर आएगा। विवि ने पोस्ट ग्रेजुएशन सेल्फ फाइनेंस कोर्स के दाखिले की तिथि सोमवार को फिर बढ़ा दी।
मेरठ और सहारनपुर मंडल में सेल्फ फाइनेंस योजना के तहत एलएलबी और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले की तिथि 18 सितंबर से बढ़ाकर 23 सितंबर कर दी गई है। ओपन मेरिट से खाली सीटों पर दाखिले होंगे। बीएससी नर्सिंग कोर्स में तीन कॉलेज उमालोक, अमोघा और सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पंजीकृत अभ्यर्थियों के दाखिले भी 23 सितंबर तक होंगे। गौरतलब है विवि ने इस बार ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की दाखिला प्रक्रिया एकसाथ शुरू की थी। 18 जून को पंजीकरण के लिए एडमिशन पोर्टल ओपन हो गया था। एडेड कॉलेजों में ट्रेडिशनल ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले 31 अगस्त को बंद हो गए थे। विवि की ऑनलाइन प्रक्रिया छोटी होने की जगह लंबी होती जा रही है। मेरिट की संख्या इस बार घटाई, लेकिन ओपन मेरिट को लेकर ज्यादा वक्त लग गया। ग्रेजुएशन कोर्स में विवि ने केवल तीन मेरिट जारी की। बाकी दाखिले ओपन मेरिट से किए।
एलएलएम में 60 सीट खाली, 21 को आवेदन
पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद एलएलएम में 35 सीट खाली हैं। एडेड कॉलेज में मेरठ कॉलेज की 120 सीट पहले ही दिन भर गई थीं। विवि ने कॉलेज के हिसाब से खाली सीटों का ब्योरा जारी किया है। विवि कैंपस में पांच सामान्य श्रेणी, दो ओबीसी, एक एससी कोटे की सीट खाली है। इसी तरह एनएएस कॉलेज मेरठ में 12 सामान्य, पांच ओबीसी, पांच एससी की, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में पांच सामान्य, दो एससी की, कैमकुस कॉलेज ऑफ लॉ गाजियाबाद सामान्य छह, ओबीसी दो, एससी की चार और अंगूरी देवी कॉलेज ऑफ लॉ बुलंदशहर में सामान्य श्रेणी की सात, ओबीसी की पांच और एससी कोटे की एक सीट खाली है। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त कॉलेजों में खाली सीटों पर 21 सितंबर को दोपहर दो बजे तक अपना आवेदन कर दें। विवि ने कॉलेजों को 22 सितंबर को मेरिट जारी कर दाखिले पूरे करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
खास बात
सीसीएसयू ने 18 जून से शुरू किए थे ऑनलाइन पंजीकरण, सत्र पर पढ़ रहा है असर