{"_id":"595d30314f1c1ba85d8b46e3","slug":"171499279409-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौकशी के खिलाफ शिवसेनिकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौकशी के खिलाफ शिवसेनिकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौकशी के खिलाफ कलक्ट्रेट पर गरजे शिवसैनिक
मेरठ(ब्यूरो)। महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती गौकशी व अवैध पशु कटान के खिलाफ शिवसैनिकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी गौकशी पर अंकुश नहीं लग पाया है। इसके विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी तरह के कटान रोकने और मीट की दुकानों को बंद करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अवधेश शर्मा ने बताया कि अवैध कटान पर रोक होने के बाद भी मुस्लिम बाहुल इलाकों में पुलिस की मिलीभगत से अवैध कटान जारी है। जिले के आधा दर्जन से भी अधिक गांवों और लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पशुओं के अवैध कटान की शिकायत जिला प्रशासन से कई बार की जा चुकी है। लेकिन अभी तक इस पर अंकुश नहीं लगा है। प्रदर्शन के दौरान एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया। यहां जिले सिंह, राजेन्द्र गोयल, अवनीश आर्य, मनमोहन शर्मा, जसवीर सिंह, नितिन पावटी, सारिका रस्तोगी, देव अग्रवाल, आकाश सक्सेना, मुकेश शर्मा, राकेश कुमार, चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे।