फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

Sun, 19 May 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, छोटा भाई घायल
विज्ञापन

दौराला। सकौती-रुहासा मार्ग पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाईयों में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक किशोर ने दम तोड़ दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।
सरधना थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी चरण सिंह के 16 वर्षीय पुत्र शिवम् अपने छोटे भाई रोहन के साथ शनिवार दोपहर बाइक से सकौती की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार रुहासा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनो भाई घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनो घायलों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शिवम् की मौत हो गई। घटना की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भज दिया। परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने मामले की जानकारी ली । परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवम तीनों भाईयों में सबसे बड़ा था। परिजनों द्वारा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसओ रिऌतेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हुई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


घर जा रहे बाइक सवार को बस ने टक्कर मारी, मौत
मुंडाली। अटौली गांव में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुंडाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के मुताबिक शुक्रवार रात नीरज पुत्र अमरपाल निवासी अटौला बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान सामने से आई बस ने बाइक सवार नीरज में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर शाफियाबाद लोटी पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह पहुंचे और घायल को उपचार के लिए नजदीक के डाक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। दुघर्टना की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हसनपुर कलां से नीलम प्रधान तथा समाजसेवी संजय शर्मा गोविंदपुरी ने ग्रामीणों से नाबालिग के हाथों में वाहन न देने का आह्वान किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed